{"_id":"56ec38e84f1c1bd45b8b45f8","slug":"bjp-develped-every-body","type":"story","status":"publish","title_hn":" सबका विकास कर रही भाजपा : गुर्जर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सबका विकास कर रही भाजपा : गुर्जर
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
Updated Fri, 18 Mar 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
विकास कार्यों
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास के नारे को साकार करते हुए विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्य करा रही है। गुर्जर ने शुक्रवार को नगर परिषद क्षेत्र में 2 करोड़ 35 लाख 21 हजार रुपये लागत के विभिन्न विकास कार्यों की शुरूआत की। उसी दौरान यह बात कही।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि होडल में लगभग आठ करोड़ रुपये की लागत के विकास कार्य शीघ्र शुरू करवाए जाएंगे। नगर परिषद क्षेत्र में गंदे पानी की निकासी के लिए रामलीला मैदान से ट्रीटमेंट प्लांट तक 76 लाख 48 हजार रुपये की लागत से बनने वाले आरसीसी नाले के कार्य को आरंभ किया जा चुका है।
विज्ञापन
इससे पहले बाबू जगजीवन राम चौक से बक्सुआ पट्टी तक 53 लाख 35 हजार, वार्ड-15 में पुलिस स्टेशन चौक से कुंती पंडित तक 43 लाख 93 हजार रुपये की लागत से सीसी सड़क और वार्ड नंबर 1 से 5 तक में 59 लाख 45 हजार रुपये की लागत से इंटरलॉक गलियों के निर्माण का कार्य शुरू किया गया है। होडल नगर परिषद में पहली बार शामिल हुए गांव बेढा पट्टी में भी गुर्जर ने बनाए जाने वाले सड़क मार्गों का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
गुर्जर ने ओलावृष्टि के मामले में कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा विशेष गिरदावरी के आदेश दिए जा चुके हैं। इसकी रिपोर्ट शीघ्र ही पहुंच जाएगी। सरकार द्वारा गत वर्ष भी फसल नष्ट होने का मुआवजा किसानों को दिया जा चुका है और अब भी सरकार इस मामले पर पूरी तरह गंभीर है। रिपोर्ट मिलते ही सरकार कार्रवाई शुरू कर देगी।
कार्यक्रमों में डीसी अशोक कुमार शर्मा, पूर्व मंत्री हर्ष कुमार, जिला परिषद की चेयरपर्सन चमेली देवी सोलंकी, जिला मीडिया प्रभारी सत्यवान शर्मा, राधेश्याम कालड़ा, जगमोहन गोयल, जीतन सौरोत, सुनील शर्मा, रामकिशन फौजी, महेश जाखड़ व नगर परिषद् के एमई ओमदत्त शर्मा आदि मौजूद रहे।