{"_id":"6a986de361b51f81ee025aa4","slug":"bjp-appoints-media-in-charges-palwal-news-c-25-1-mwt1001-115137-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: भाजपा ने नियुक्त किए मीडिया प्रभारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: भाजपा ने नियुक्त किए मीडिया प्रभारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। पार्टी और मीडिया के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा भाजपा की नीतियों और कार्यक्रमों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से भाजपा नूंह इकाई ने बुधवार को विधानसभा स्तर पर मीडिया प्रभारियों की नियुक्ति की। इसके तहत जुनैद खान बीबीपुर को नूंह विधानसभा, सहरुन खान को पुन्हाना और करण सैनी को फिरोजपुर झिरका विधानसभा की जिम्मेदारी सौंपी गई। नवनियुक्त मीडिया प्रभारियों को पूर्व प्रदेश महामंत्री संदीप जोशी, भाजपा जिलाध्यक्ष कुंवर सुरेंद्र सिंह पिंटू, पूर्व खेल मंत्री कुंवर संजय सिंह और जिला मीडिया प्रभारी जतिन बुसरी ने माला पहनाकर तथा मिठाई खिलाकर बधाई दी। पार्टी नेताओं ने उम्मीद जताई कि नई जिम्मेदारी मिलने से विधानसभा स्तर पर मीडिया के साथ संवाद और समन्वय को और मजबूत किया जा सकेगा। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और स्थानीय नेताओं का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका पूरी मेहनत, निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। उन्होंने पार्टी की गतिविधियों और नीतियों को मीडिया के माध्यम से आमजन तक पहुंचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की बात कही।
जिला मीडिया प्रभारी जतिन बुसरी ने कहा कि विधानसभा स्तर पर मीडिया प्रभारियों की नियुक्ति से पार्टी के कार्यक्रमों और नीतियों के प्रचार-प्रसार में तेजी आएगी। साथ ही स्थानीय स्तर पर मीडिया के साथ नियमित संवाद स्थापित करने में भी सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि नई टीम पार्टी और मीडिया के बीच बेहतर समन्वय की कड़ी के रूप में काम करेगी।