{"_id":"6aa590d2ec64e6c5c60e74d0","slug":"bjp-and-congress-are-against-the-public-sunaina-palwal-news-c-24-1-pal1008-128027-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता के खिलाफ हैं भाजपा-कांग्रेस : सुनैना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता के खिलाफ हैं भाजपा-कांग्रेस : सुनैना
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
हथीन। इनेलो की महिला प्रदेश प्रभारी सुनैना चौटाला ने भाजपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए दोनों पार्टियों को जनता के हितों के खिलाफ बताया। वह 27 सितंबर को नूंह में होने वाले चौधरी देवीलाल जयंती समारोह का न्योता देने के लिए हथीन हलके के गांव स्यारोली और मढनाका समेत कई गांवों में पहुंची थीं। सुनैना चौटाला ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में महंगाई लगातार बढ़ी है। किसान, कर्मचारी, युवा, महिलाएं और बुजुर्ग समेत हर वर्ग अपनी मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर है। उन्होंने कहा कि छोटी से छोटी वस्तु की खरीद पर भी जीएसटी देना पड़ता है, लेकिन जनता से जुटाए जा रहे खरबों रुपये का हिसाब सार्वजनिक क्यों नहीं किया जाता। उन्होंने भाजपा के पुराने चुनावी वादों पर भी सवाल उठाए। स्थानीय औद्योगिक क्षेत्रों का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने कहा कि यहां उद्योग होने के बावजूद स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने राज्यसभा चुनाव को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर गंभीर आरोप लगाए और कांग्रेस-भाजपा के बीच मिलीभगत का आरोप लगाया।
सुनैना चौटाला ने कहा कि बुजुर्गों को पेंशन देने की शुरुआत चौधरी देवीलाल की देन है और अभय सिंह चौटाला ने पेंशन को बचाने का काम किया है। उन्होंने लोगों से 27 सितंबर को नूंह में आयोजित होने वाले चौधरी देवीलाल जयंती समारोह में बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील की। इस दौरान जिला इनेलो अध्यक्ष महेंद्र चौहान भी मौजूद रहे।