फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Bike rider woman killed, son injured in car collision

Palwal News: कार की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, बेटा घायल

Fri, 21 Apr 2023 12:03 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 21 Apr 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Bike rider woman killed, son injured in car collision
कार की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, बेटा घायल
विज्ञापन

-दूसरे मामले में उपचार के दौरान घायल महिला ने तोडा दम
- केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
होडल। नेशनल हाईवे पर स्थित गांव तूमसरा से पलवल जा रहे बाइक सवार मां-बेटे को कार ने टक्कर मार दी। घटना के बाद घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मुंडकटी पुलिस ने मृतक के पुत्र की शिकायत पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।
गांव तूमसरा निवासी रविन्द्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बड़ा भाई अनिल व उसकी माता परंसदी गांव से बाईक पर सवार होकर पलवल जा रहे थे। जब वह गांव मित्रोल स्थित पट्रोल पम्प के निकट पहुंचे तो विपरीत दिशा से आ रही कार ने बाईक में टक्कर मार दी और कार चालक मौके से फरार हो गया। घटना के बाद घायल महिला परसंदी को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के पुत्र की शिकायत पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।
विज्ञापन

वहीं होडल थाना पुलिस ने गांव भैंडोली निवासी विजयपाल की शिकायत पर उसकी पत्नी को बाईक सवार द्वारा टक्कर मारने का मामला दर्ज किया है। जिसमे उसकी पत्नी सावित्री की उपचार के दौरान मौत हो गई है। घटना 15 फरवरी की बताई गई है। गांव निवासी विजयपाल ने शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी सावित्री गांव खर्रोट से पैदल लौट रही थी। जब वह गांव विजयगढ के निकट पहुंची तो बाईक सवार ने पीछे से टक्कर मार दी, जिसमे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए दिल्ली के अस्पताल के लिए रैफर किया था, जहां उपचार के दौरान सावित्री ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed