{"_id":"6a30364758afe29fa200d28b","slug":"bike-rider-killed-in-collision-with-a-cantor-palwal-news-c-24-1-pal1006-124995-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: कैंटर की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: कैंटर की टक्कर से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन।
बहीन थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कैंटर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा कोट-पुन्हाना रोड पर फरदड़ी गांव के नजदीक हुआ। मृतक की पहचान राजू पुत्र भव्वल (39), निवासी बिसरू, कुरैशी मोहल्ला, थाना बिछोर, जिला नूंह के रूप में हुई है।
पुलिस को दी शिकायत में मृतक के भाई चांद खां ने बताया कि 13 जून को वह अपने भाई राजू और चाचा के लड़के अजरुद्दीन के साथ निजी काम से कोट गांव आए थे। बिसरू लौटते समय अजरुद्दीन बाइक चला रहा था और राजू उसके पीछे बैठा था, जबकि वह अलग बाइक से उनके पीछे चल रहा था।
फरदड़ी गांव के पास अजरुद्दीन बाइक रोककर पेशाब करने के लिए उतर गया, जबकि राजू बाइक के पास खड़ा था। तभी पुन्हाना की ओर से तेज रफ्तार से आ रहे कैंटर ने टक्कर मार दी। हादसे में राजू गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल पलवल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बहीन थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर कैंटर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।