फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   bike rider hit by trolla death

परीक्षा देने जा रहे छात्र को ट्राला ने कुचला

Tue, 19 Apr 2022 10:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
bike rider hit by trolla death
पलवल। गुरुग्राम से बाइक पर अलीगढ़ परीक्षा देने जा रहे छात्र को ट्राले ने कुचल दिया। सोहना मोड़ पर हुए हादसे में छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। शहर थाना पुलिस ने छात्र के पिता की शिकायत पर नामजद ट्राला चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। अभी तक ट्राला चालक की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई महेंद्र सिंह के अनुसार गुरुग्राम निवासी कुंवर प्रताप सिंह ने शिकायत दर्ज कराई है कि उनका 24 वर्षीय बेटा पीयूष अलीगढ़ के एक कॉलेज में पढ़ाई करता था। मंगलवार 19 अप्रैल को कॉलेज में उसकी परीक्षा थी। परीक्षा देने के लिए 18 अप्रैल को वह अपनी बाइक पर सवार होकर गुरुग्राम से अलीगढ़ के लिए निकला था। शाम को करीब छह बजे जब वह सोहना मोड़ पहुंचा तो पीछे से आ रहे ट्राले ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से पीयूष की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेवाड़ी के बावल निवासी ट्राला चालक रतन सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed