{"_id":"a07164fd345f8827cf4797c06138c4f1","slug":"biggest-wresting-draw-of-21-thausand","type":"story","status":"publish","title_hn":"21 हजार की सबसे बड़ी कुश्ती रही बराबरी पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
21 हजार की सबसे बड़ी कुश्ती रही बराबरी पर
अमर उजाला पलवल
Updated Sun, 17 Nov 2013 07:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव कौंडल में रविवार को स्वामी दयाल मेले के अवसर पर आयोजित दंगल में पहलवानों ने अपना दम खम दिखाया। इसमें स्थानीय पहलवानों का दबदबा रहा। बड़ी कुश्तियां ज्यादातर बराबरी पर रहीं।
विज्ञापन
सबसे बड़ी 21 हजार रुपये ईनामी की कुश्ती सुनील पहलवान व ताज पहलवान पंचवटी के मध्य बराबरी पर रही। कोंडल के देबू पहलवान ने पंचवटी के सोनू पहलवान को चित कर 12 हजार की कुश्ती अपने नाम की। फरीदाबाद के सांसद अवतार सिंह भड़ाना मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। इससे पहले महिलाओं ने सुबह मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की।
विज्ञापन
दंगल में पांच हजार की कुश्ती अमर सिंह व विक्रम, योगेश पंचवटी व आबिद उटावड़, सीताराम व संदीप, आरिफ उटावड़ व बंटी पंचवटी की बराबरी पर रही। विक्रम पहलवान व शीशपाल पहलवान और अमोल व मंजीत पहलवान दिल्ली की 11 हजार की कुश्ती बराबरी पर रही। अखाड़े में सैकड़ों छोटी कुश्तियां भी कराई गईं। ये भी ज्यादातर बराबरी पर रहीं। दंगल का आयोजन ग्रामीण विकास समिति कौंडल व ग्राम पंचायत कौंडल की ओर से किया गया।
विज्ञापन
इस मौके पर विश्वेंद्र सिंह उर्फ भालू, इनेलो के वरिष्ठ नेता राकेश देशवाल, ब्लॉक समिति पलवल के पूर्व चेयरमैन समंद्र सिंह भाखर, संदीप तेवतिया, भगत सिंह तेवतिया, इनेलो नेता रतन सिंह सौरात, सरपंच राजू, अतरा महाशय, राजबीर मास्टर, बलराम आर्य, कुलदीप एडवोकेट व पूर्व चेयरमैन गिर्राज शर्मा आदि मौजूद रहे।