फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Bidding held to demolish the Chaupal.

Palwal News: चौपाल को ढाहने के लिए लगी बोली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Bidding held to demolish the Chaupal.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नगीना। गांव बलई में जर्जर हो चुकी हबेलिया चौपाल को तोड़ने के लिए पंचायत ने मंगलवार को खुली बोली का आयोजन किया। इसमें छह लोगों ने भाग लिया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद डॉ. नफीस ने 35,500 रुपये की उच्चतम बोली लगाकर इमारत को तोड़ने और सामग्री प्राप्त करने का अधिकार हासिल किया। पूरी प्रक्रिया पंचायत सचिव मनोज, सरपंच इरफान खान और पंचायत समिति सदस्य जुनैद खान की उपस्थिति में पारदर्शिता के साथ संपन्न हुई। सरपंच इरफान खान ने बताया कि जर्जर इमारत से हादसे का खतरा बना हुआ था। ग्राम पंचायत ने सर्वसम्मति से पुरानी चौपाल को हटाकर उसी स्थान पर नई और आधुनिक चौपाल बनाने का प्रस्ताव पारित कर दिया है। समिति सदस्य जुनैद खान ने कहा कि नई चौपाल का निर्माण ग्रामीणों की जरूरतों को ध्यान में रखकर किया जाएगा। इस मौके पर मनोज सेक्ट्री भी मौजूद रहे। चौपाल ढहाने और नया निर्माण शुरू होने की खबर से ग्रामीणों में खुशी है, क्योंकि इससे बैठकों और सामाजिक आयोजनों के लिए जल्द ही एक सुरक्षित व सुविधाजनक स्थान मिल सकेगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed