फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Bhuder Pal gave support to the farmers

भुडेर पाल ने दिया किसानों को समर्थन

Sun, 08 Aug 2021 01:31 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
Bhuder Pal gave support to the farmers
पलवल। नए कृषि कानूनों की वापसी व न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गारंटी कानून की मांग को लेकर अटोहां चौक पर चल रहे किसानों के धरने को शनिवार को भुडेर पाल के किसानों ने समर्थन दिया। काफी संख्या में आए किसानों ने सरकार को चेतावनी दी कि जब तक नए कृषि कानून वापस नहीं होंगे, तब तक आंदोलन खत्म नहीं होगा।
विज्ञापन

किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए भाजपा को किसान विरोधी बताया। किसानों ने मुज्जफरनगर में होने वाली पंचायत में भी पलवल जिले से अधिक से अधिक किसानों के पहुंचने का दावा किया। कुछ किसान नेताओं ने गांवों में जाकर किसानों से इस पंचायत को लेकर संपर्क किया। शनिवार को धरने की अध्यक्षता धनीराम थानेदार धतीर और संचालन राज कुमार घुघेरा ने किया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि किसान अब पीछे हटने वाले नहीं है। किसान हर तरह की लड़ाई सरकार से लड़ने को तैयार हैं। किसानों ने कहा कि अब सरकार से आर-पार की लड़ाई लड़ने का मन बना चुके हैं। धरने को महेंद्र चौहान, रूपराम तेवतिया, धर्म चंद, ताराचंद, वेदराम सरपंच धतीर, जितेंद्र तेवतिया, सविता चौधरी कुंडू, सोहन पाल चौहान राजेश शर्मा, शब्बीर अहमद, राज कुमार, बीधू प्रधान तथा राजेंद्र घर्रोट ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed