फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   'Beti-Hamari Beti' scheme tops in Palwal region

‘आपकी बेटी-हमारी बेटी’ योजना में पलवल प्रदेश में अव्वल

Wed, 03 Mar 2021 10:01 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 10:01 PM IST
विज्ञापन
'Beti-Hamari Beti' scheme tops in Palwal region
पलवल। प्रदेश सरकार ने द्वारा चलाई जा रही ‘आपकी बेटी-हमारी बेटी’ योजना के तहत अब तक जिले में 1245 बेटियों को लाभ दिया गया है। सभी पात्रों के नाम 21 हजार रुपये की एकमुश्त राशि एलआईसी में निवेश की गई। योजना के सफल क्रियान्वयन में इस वित्त वर्ष में जिला पलवल प्रदेश में अव्वल है।
विज्ञापन

उपायुक्त नरेश नरवाल ने पत्रकारों को बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए पात्र लाभार्थियों को अपना फॉर्म नजदीकी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सुपरवाइजर या स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के माध्यम से जमा करवाना होगा। जन्म प्रमाणपत्र की प्रति अवश्य लगाई जाए। इस योजना का लाभ अनुसूचित जाति व गरीबी रेखा से नीचे के परिवारों में पहली बालिका के जन्म पर ही दिया जाएगा। इसी प्रकार अन्य परिवारों में जन्मी दूसरी व तीसरी बालिका व जुड़वां बेटियों को आपकी योजना का लाभ दिया जाता है। योजना का लाभ लेने के लिए बेटी के माता-पिता अथवा उनमें कम से कम एक सदस्य हरियाणा राज्य का स्थायी निवासी हों। सभी बेटियों का जन्म पंजीकरण होना जरूरी है। इस योजना का लाभ लेने के लिए प्रत्येक माता को गर्भवती होने पर ही अपने नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र पर पंजीकरण करवाना चाहिए। योजना का लाभ लेने के लिए फॉर्म ऑनलाइन प्राप्त किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed