फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Bees attack on students and staff in school, many injured

Palwal News: स्कूल में छात्रों एवं स्टाफ पर मधुमक्खियों का हमला, कई घायल

Mon, 03 Apr 2023 10:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 03 Apr 2023 10:33 PM IST
विज्ञापन
Bees attack on students and staff in school, many injured
हथीन। शहीद नायक राजेंद्र सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल के नए सेशन के पहले ही दिन मधुमक्खियों ने हमला कर स्कूल की प्रिंसिपल तथा एक लेक्चरार और बच्चों को काट खाया, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। लेक्चरार की हालत बिगड़ने पर उन्हें दिल्ली सफदरजंग के लिए रेफर करना पड़ा।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ाने वाले लेक्चरार संदीप सिंह तथा स्कूल प्रिंसिपल सत्यवती देवी को पलवल के जिला अस्पताल भेजा गया। विद्यालय की कार्यकारी प्रिंसिपल सत्यवती देवी ने बताया कि सोमवार को स्कूल में नए शिक्षा सत्र का पहला दिन था और हवन की तैयारी की जा रही थी, सभी बच्चे नई सत्र की तैयारियों में जुटे हुए थे। इसी बीच स्कूल से बाहर पीपल के पेड़ पर लगे बड़ी मधुमक्खियों के छत्ते ने अचानक से स्कूल परिसर में मौजूद लोगों पर हमला कर दिया, जिसमें 50 से 60 बच्चों को काट खाया। वही खुद प्रिंसिपल सत्यवती के अलावा स्कूल के लेक्चरार संदीप सिंह को काफी मधुमक्खियों ने एक साथ काट लिया, जिससे उनकी हालत बिगड़ गई। लेक्चरार संदीप सिंह को हथीन सिविल अस्पताल ले जाया गया, वहां से उन्हें दिल्ली सफदरजंग के लिए रेफर कर दिया गया है। स्पष्ट तौर पर मधुमक्खियों के उड़ने का कोई कारण सामने नहीं आया है। माना जा रहा है कि किसी ने मधुमक्खियों के छत्ते पर पत्थर मार दिया होगा, जिससे वे बिचड़ गईं और विद्यालय में मौजूद लगभग 200 छात्रों के अलावा कुछ अभिभावक और टीचिंग स्टाफ के ऊपर हमला कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed