फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   beaten young man when he working in godwon

गोदाम में काम कर रहे व्यक्ति से की मारपीट

Sun, 16 Jun 2019 10:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
beaten young man when he working in godwon
पलवल। गोदाम में काम कर रहे व्यक्ति के साथ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। शहर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर नामजद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी ने बताया कि पलवल के सराय पुख्ता निवासी आशीष तायल ने बताया कि शहर में अग्रसेन पार्क है। पार्क के चारों तरफ घर बने हुए हैं। उसने बताया कि 11 जून की सुबह वह अपने मकान के नीचे वाले गोदाम में काम कर रहा था। उसी समय किसी ने पार्क से शराब की खाली बोतल गोदाम में फेंक कर मारी। पीड़ित ने जब पार्क में जाकर देखा तो कुछ शरारती तत्व के युवक अपने हाथों में बेट-बॉल लेकर मौजूद थे। पीड़ित ने जब उनका विरोध किया तो उन्होंने पीड़ित पर बेट से हमला कर दिया। पीड़ित ने एक युवक को पहचान लिया जो सराय पुख्ता निवासी हन्नी था। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed