फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Baroli hospital did not start even after two years of construction

निर्माण के दो साल बाद भी नहीं शुरू हुआ बड़ौली अस्पताल

Mon, 01 Mar 2021 10:41 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
Baroli hospital did not start even after two years of construction
पलवल। बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के उद्देश्य से गांव बड़ौली में बनाया गया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निर्माण के दो साल बाद भी शुरू नहीं हो पाया है। विभागीय लापरवाही के कारण स्थिति यह है कि इसका भवन अब खंडहर में तब्दील होने लगा है। इसके शुरू होने के बाद जिले के 20 गांवों के लगभग दो लाख लोगों को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

बैसलात क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए 20 सितंबर 2013 को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की आधारशिला रखी थी। केंद्र से बड़ौली व चांदहट के आस-पास के करीब 20 गांवों के लोगों फायदा होना था। यह केंद्र 18 महीने में बनकर तैयार होना था, लेकिन प्रशासनिक लापरवाही के कारण काम 5 वर्षों तक लटका रहा। मार्च 2019 में अस्पताल का निर्माण कार्य पूरा हुआ तो लोगों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलने की उम्मीद जगी, लेकिन यह उम्मीद दो वर्ष बीत जाने के बाद भी पूरी नहीं हो पाई है। वहीं यहां का भवन जर्जर हो चुका है। अस्पताल में लगी खिड़कियां व दरवाजे टूटने लगे हैं व बड़ी-बड़ी झाड़ियां उग आई हैं। वहीं शाम के समय यहां असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है।
विज्ञापन

बड़ौली निवासी नन्नू बैंसला, करतार बैंसला, गिर्राज बैंसला, राजेंद्र व ऊधम बैंसला का कहना है कि अस्पताल के भवन का काम छह वर्षों में पूरा हुआ। इसके बाद भी अब तक शुरू नहीं किया जा सका है। क्षेत्र में कोई बड़ा सरकारी अस्पताल नहीं है। लोगों को अपना इलाज कराने के लिए पलवल अस्पताल जाना पड़ता है, जो कि यहां के करीब 15 किलोमीटर दूर है। सबसे ज्यादा परेशानी गर्भवती महिलाओं को होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-
अस्पताल शुरू करने को लेकर कई बार स्वास्थ्य विभाग को लिखा गया है। विधायक व सांसद से भी इसे शुरू करवाने की गुहार लगाई गई है। विभागीय लापरवाही के कारण स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है। अगर यह जल्द शुरू हो जाता है, तो गांव के साथ पूरे क्षेत्र को फायदा मिलेगा। - मोनिका, सरपंच बड़ौली

बड़ौली के अस्पताल की सारी कमियों को दूर कर जल्द शुरू कराया जाएगा। इसके लिए उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। ताकि जल्द से जल्द स्टाफ नियुक्त किया जा सके। अन्य सुविधाओं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। - डॉ. ब्रह्मदीप सिंह, जिला सिविल सर्जन पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed