फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Banks strike against privatization

निजीकरण के विरोध में बैंकों की हड़ताल

Thu, 16 Dec 2021 11:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Banks strike against privatization
पलवल। सरकारी बैंकों के कर्मचारी निजीकरण के विरोध में दो दिवसीय हड़ताल पर चले गए। हड़ताल के चलते अपने कार्यों के लिए आए ग्राहक बैंकों के बाहर भटकते देखे गए। सभी सरकारी बैंकों पर पूरी तरह से ताले लटके रहे। ग्राहकों का कहना था कि बैंकों के बंद रहने से उन्हें काफी नुकसान हुआ है। उनके सारे लेनदेन प्रभावित हो गए। बैंकों पर पहुंचे ग्राहकों को बैंकों के बाहर ताले लगे देख मायूस होकर लौटना पड़ा। हड़ताल से व्यापारियों को काफी नुकसान हुआ तो वहीं बैंकों में भी राजस्व का काफी नुकसान हुआ। हालांकि निजी बैंक खुले रहे तथा उनमें कामकाज सुचारू रूप से जारी रहा।
विज्ञापन

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर आयोजित हड़ताल के कारण कर्मचारियों ने सुबह से ही बैंक बंद रखे। कोई भी कर्मचारी बैंक नहीं पहुंचा तथा बैंक कर्मचारी यूनियन से जुड़े कर्मचारी दिल्ली प्रदर्शन में हिस्सा लेने के लिए रवाना हो गए। उधर, बैंकों की हड़ताल की जानकारी न होने पर ग्राहक सुबह 10 बजे बैंकों में पहुंचे तो वहां ताले लटके हुए थे। लोग आसपास के लोगों से बैंकों के बंद होने का करण जानते रहे तथा हड़ताल होने के कारण दो दिन तक बैैंकों के बंद रहने की जानकारी मिलने पर मायूस होकर लौट गए। हरियाणा बैंक एंप्लायज फेडरेशन के जिलाध्यक्ष भगवान शाह शर्मा ने कहा कि निजीकरण के विरोध में यह हड़ताल की गई है। दो दिन तक हड़ताल रहेगी तथा निजीकरण के विरोध में यह आंदोलन आगे भी जारी रहेगा। सरकार ने उनकी मांगों को नहीं माना तो अनिश्चितकाल के लिए भी बैंकों की हड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन

वहीं, जिले में करीब चैक क्लीयरिंग का 500 करोड़ रुपये का व करीब 20 करोड़ रुपये नकद का लेन-देन प्रभावित हुआ। वहीं, व्यापारियों और नियमित कामकाजी लोगों को जिनका रोजाना बैंक से लेन-देन होता है, उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ी। बैंक बंद होने पर व्यापारी राजेश्वर, प्रवीण गर्ग, दीपक गुलाटी, अनिल गर्ग, जितेंद्र तेवतिया का कहना था कि बैंक बंद रहने से वे अपनी पेमेंट जो आगे सप्लायर को भेजनी थी प नहीं भेज पाए। दीपक गुलाटी ने बताया कि उनका फलों का व्यापार है। फलों की अदायगी समय पर न होने पर फल समय पर नहीं पहुंच पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed