फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Bangladeshi women are buying plots on fake Aadhar cards, instructions for investigation

Palwal News: बांग्लादेशी महिलाएं फर्जी आधार कार्ड पर खरीद रहीं प्लॉट, जांच के निर्देश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2024 10:33 PM IST
विज्ञापन
Bangladeshi women are buying plots on fake Aadhar cards, instructions for investigation
- झारखंड व पश्चिम बंगाल के आधार कार्ड के जरिये कराई जा रही रजिस्ट्री
विज्ञापन

- समाधान शिविर में शिकायत आने पर हुआ मामले का खुलासा
- पुलिस अधीक्षक को जांच के लिए लिखा गया पत्र, दस्तावेजों में संदेह होने पर नहीं की गई रजिस्ट्री

संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। बांग्लादेश के रोहिंग्या महिलाओं द्वारा फर्जी आधार कार्ड के जरिये आवासीय जमीन खरीदने का मामला सामने आया है। जेवर एयरपोर्ट के पास पलवल के खादर क्षेत्र के गांव नंगलिया, बागपुर व सोलडा में जमीन खरीदी गई थी। महिलाएं रजिस्ट्री करवाने के लिए पलवल तहसील पहुंची तो मामले का खुलासा हुआ। महिलाओं द्वारा 30 व 50 गज के छोटे-छोटे प्लॉट खरीदे जा रहे थे। सोमवार को लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में डीड राइटर ने रजिस्ट्री न करने की शिकायत की तो जिला उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार ने मामले की जांच कराने के निर्देश दिए।
सोमवार को समाधान शिविर में पहुंचे डीड राइटर ने शिकायत की थी कि उनकी रजिस्ट्री नहीं की जा रही है। रजिस्ट्री के लिए सभी पर्याप्त दस्तावेज उपलब्ध कराने के बाद भी कर्मचारी टाल-मटोल कर रहे हैं। इस पर जिला उपायुक्त ने कहा कि आप बांग्लादेश की महिलाओं की रजिस्ट्री कराने के लिए पहले भी आए थे। इस पर डीड राइटर ने रजिस्ट्री के लिए भारत का आधार कार्ड व गवाह नंबर एक व दो के हस्ताक्षर होने की बात कही। इस पर जिला उपायुक्त ने मामले की जांच के निर्देश देते हुए कहा कि रजिस्ट्री के लिए आवेदन करने वाले के आधार कार्ड की जांच की जाए। वहीं, गवाहों से उनसे रिश्ते व जानकारी के बारे में जानकारी जुटाई जाए।
विज्ञापन

जेवर एयरपोर्ट के नजदीकी गांवों में खरीदे जा रहे प्लॉट
जानकारी के अनुसार प्रशासन को संदेह है कि बांग्लादेश से आए रोहिग्याओं द्वारा झारखंड व पश्चिम बंगाल के आधार कार्ड बनवाए जाते हैं। ये लोग दिल्ली व हरियाणा के अलग-अलग क्षेत्रों में रह रहे हैं। जेवर एयरपोर्ट के नजदीक प्रॉपर्टी डीलरों से 30 से 50 गज जमीन के छोटे-छोटे प्लाट खरीद जा रहे हैं। 2022-23 में कई एग्रीमेंट पंजीकृत भी किए गए हैं। प्रापर्टी डीलरों ने बड़े स्तर पर बांग्लादेशी महिलाओं के नाम एग्रीमेंट किए हुए हैं। मामले में महिलाओं का सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। जिसमें महिलाओं द्वारा कहा जा रहा है कि वे दिल्ली में रहती हैं और उनका एक घर बांग्लादेश में भी है। उन्होंने साल 2016 में जमीन खरीदी थी। वे साल 2022 में भी रजिस्ट्री करवाने के लिए आईं थी, परंतु रजिस्ट्री नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खादर के 19 गांवों को कंट्रोल एरिया में शामिल किया गया
जेवर एयरपोर्ट के चलते खादर क्षेत्र में बसे 19 गांवों को कंट्रोल एरिया में शामिल किया है। इन गांवों में जमीन बेचने के लिए नगर योजनाकार विभाग के एनओसी लेनी अनिवार्य है। ऐसे में इन गांवों में प्लॉटों की बिक्री होना भी संदेह के घेरे में है। जानकारी के अनुसार जेवर एयरपोर्ट के चलने इन गांवों में जमकर प्लॉटिंग की जा रही है। जिन पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

मामले की जांच के लिए एसपी को लिखा गया पत्र
मामले की जांच के लिए एसपी चंद्रमोहन को जांच के लिए पत्र लिखा गया है। बांग्लादेशी महिलाओं ने जेवर एयरपोर्ट के नजदीक पलवल के गांव नंगलिया, बागपुर, सोलडा व आसपास के गांवों में प्रॉपर्टी डीलरों से छोटे-छोटे प्लॉटों का एग्रीमेंट किया हुआ है। शुक्रवार को तीन-चार महिलाएं रजिस्ट्री के लिए आईं, लेकिन दस्तावेजों पर संदेह होने के चलते रजिस्ट्री नहीं की गई। आधार कार्ड, गवाह नंबर एक और दो के साथ जमीन बेचने वाले, प्रापर्टी डीलर व एग्रीमेंट लिखने वालों की भी जांच करने की मांग की गई है। - प्रेम प्रकाश, तहसीलदार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed