{"_id":"68c70f5e80f285f99b0924b7","slug":"bands-and-tableaus-enthralled-the-procession-held-on-the-occasion-of-kshamavani-festival-palwal-news-c-24-1-gr11004-117771-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: क्षमावाणी पर्व पर निकली शोभायात्रा में बैंड बाजों व झांकियों ने मोहा मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: क्षमावाणी पर्व पर निकली शोभायात्रा में बैंड बाजों व झांकियों ने मोहा मन
Mon, 15 Sep 2025 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
Updated Mon, 15 Sep 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
होडल। श्री दिगंबर जैन मंदिर समिति के तत्वावधान में रविवार को क्षमावाणी महापर्व के उपलक्ष्य में शहर में भगवान महावीर जी शोभायात्रा धूमधाम से निकली गई। शोभायात्रा से पहले जैन धर्मशाला में स्वागत समारोह व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। शोभायात्रा में होडल के साथ-साथ आसपास के जैन समाज के सैकड़ों महिला-पुरुषों ने हिस्सा लिया। शोभायात्रा के समापन के बाद भगवान महावीर के अभिषेक के बाद कार्यक्रम का समापन किया गया।
स्थानीय श्री दिगंबर जैन समिति की ओर से रविवार को क्षमावाणी पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। पर्व का शुभारंभ जैन धर्मशाला के प्रांगण में किया गया। इस मौके पर समाज के लोगों की ओर से कार्यक्रम में शामिल होने वाले अतिथियों व बाहर से आए समाज के लोगों का पगड़ी व पटका पहनाकर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में समाज के महिला-पुरुषों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद शोभायात्रा में निकलने वाली रथ यात्राओं की बोली लगाई गई। बोलियों के पूरा होने के बाद शहर में धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में दूर दराज से बुलाए गए बैंड बाजों ने भगवान के भजनों पर समाज की महिला पुरुषों को नाचने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
इसके अलावा यात्रा में निकली गई झाकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। जैन समाज के महिला-पुरुषों ने शोभायात्रा में डांडिया कार्यक्रम का भी आयोजन किया। शोभायात्रा के बाद महावीर भगवान का जलाभिषेक कर कार्यक्रम का सम्मान किया गया।
इस मौके पर कार्यक्रम में समाज के प्रधान संदीप जैन, डिप्टी जैन, धन्नामल जैन, डॉ. सम्मत जैन, महेश जैन, डॉ. राजेश जैन, नंद किशोर जैन, गिर्राज जैन, लक्ष्मण जैन, नीरज जैन, मुकेश जैन, अभिनंदन जैन, नितेश जैन, विनोद जैन, प्रथम जैन, अनोज जैन, मनीष जैन, महेश जैन, सुरेश जैन, पवन जैन के अलावा समाज के सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
इन स्थानों से निकली यात्रा
शोभायात्रा जैन धर्मशाला से शुरू होकर आर्य समाज रोड, जैन मंदिर, बाईसी मोहल्ला, हनुमान मंदिर, पंजाबी मोहल्ला, रघुनाथ मंदिर, जगजीवन चौक, पुरानी जीटी रोड व पुरानी अनाज मंडी होते हुए हैं धर्मशाला पर पहुंची।