{"_id":"6ae8e5f249ce6e4a6e0435ab","slug":"ban-on-liquor-stalls-at-wedding-ceremonies-encouragement-for-holding-wedding-rituals-during-the-day-palwal-news-c-24-1-pal1008-129811-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: शादी समारोहों में शराब की स्टॉल पर रोक, दिन में फेरे कराने को मिलेगा बढ़ावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: शादी समारोहों में शराब की स्टॉल पर रोक, दिन में फेरे कराने को मिलेगा बढ़ावा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। वैश्य अग्रवाल समाज में व्याप्त सामाजिक कुरीतियों और अनावश्यक खर्चों को समाप्त कर समाज को नई दिशा देने के उद्देश्य से रविवार को महापंचायत आयोजित हुई। महापंचायत में वैश्य अग्रवाल समाज के लोगों ने भारी संख्या में आकर छह सितंबर को मिडकोला में आयोजित महापंचायत के फैसलों का समर्थन किया।
महापंचायत का आयोजन पूर्व पार्षद बलराम गुप्ता के नेतृत्व में किया गया। महापंचायत में दोनों पक्षों को मिलाकर शादी में मेहमानों की संख्या 300 से 400 तक सीमित रखने तथा विवाह समारोहों में खुलेआम शराब की स्टाॅल पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव पारित किया गया।
खाने की बर्बादी रोकने के लिए शादी समारोहों में व्यंजनों की संख्या 21 से 31 तक सीमित रखने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा रात के बजाय दिन में फेरे और विवाह संपन्न कराने को बढ़ावा देने का प्रस्ताव पारित हुआ, ताकि अनावश्यक खर्च और असुविधा से बचा जा सके।
विज्ञापन
महापंचायत में शादी-विवाह और बच्चे के जन्म पर किन्नर समाज को दिए जाने वाले शगुन की अधिकतम सीमा 5100 रुपये निर्धारित की गई। वहीं, होली, दिवाली और अन्य त्योहारों पर बाजार में शगुन लेने की राशि अधिकतम 500 रुपये रखने का निर्णय लिया गया।