{"_id":"6027e00b8ebc3ee9481d8714","slug":"bamanikheda-bridge-construction-completed-palwal-news-noi56543744","type":"story","status":"publish","title_hn":"बामनीखेड़ा पुल का निर्माण पूरा, जाम से मिलेगी निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बामनीखेड़ा पुल का निर्माण पूरा, जाम से मिलेगी निजात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलवल। दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजरने वाले राहगीरों के लिए अच्छी खबर है। अब उन्हें गांव बामनीखेड़ा में लगने वाले जाम से जूझना नहीं पड़ेगा। राजमार्ग को सिक्स लेने करने के तहत बनाए जा पुल का निर्माण पूरा हो गया है। शनिवार को दिल्ली-आगरा लेन शुरू कर दी गई। वहीं आगरा से दिल्ली लेन को आगामी दो दिन में शुरू कर दिया जाएगा।
बामनीखेड़ा के ग्रामीणों का कहना है कि पुल के न बनने से राहगीरों के साथ-साथ ग्रामीणों को भी भारी परेशानी उठानी पड़ रही थी। करीब सात साल पहले दिल्ली से आगरा के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग को फोर से सिक्स लेन करने का कार्य शुरू हुआ। सिक्स लेने के तहत आल्हापुर, कुसलीपुर, मीतरौल, सराय, बंचारी व गोढौता चौक में पुल बनाए जाने का कार्य पूरा कर लिया गया। यातायात का दबाव ज्यादा होने पर गांव पृथला, हुडा सेक्टर-2 मोड़, बहरौला व बामनीखेड़ा में पुल बनाने की मांग की गई। दो वर्ष पूर्व गांव बामनीखेड़ा में पुल बनाने की मंजूरी मिली और कार्य शुरू कर दिया गया, लेकिन 90 प्रतिशत कार्य पूरा होने के बाद बंद कर दिया गया। करीब 20 दिन पहले कार्य दोबारा शुरू कर दिया गया, जिसे अब पूरा कर लिया गया है।
वर्जन-
बामनीखेड़ा पुल की एक साइड शुरू होने से काफी मदद मिली है। राहगीरों को अब घंटों जाम में जूझना नहीं पड़ेगा। जाम न लगने से प्रदूषण में भी कमी आएगी। - शंकर लाल, निवासी बामनीखेड़ा
विज्ञापन
बामनीखेड़ा पुल का 10 प्रतिशत काम बकाया रह गया था, जिसे पूरा कर लिया गया है। आगरा-दिल्ली लेन पर तारकोल की परत डाली जा रही है, जिसे एक-दो दिन में पूरा कर उसे भी शुरू कर दिया जाएगी। - धीरज सिंह, परियोजना अधिकारी, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण