फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Bad condition of roads due to lack of water drainage

पानी निकासी नहीं होने से रास्तों का बुरा हाल

Sun, 16 Jan 2022 09:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 09:48 PM IST
विज्ञापन
Bad condition of roads due to lack of water drainage
पलवल। गांव अमरौली में पानी निकासी नहीं होेने से रास्तों का बुरा हाल है। एक माह पहले बने रास्ते पर गांव का गंदा पानी भरा रहता है। इससे ग्रामीणों को काफी परेशानी होती है। जलभराव के कारण रास्ता टूटने भी लगा है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार सरपंच से पानी निकासी के उचित प्रबंध करवाने के लिए शिकायत की गई है, परंतु कोई सुनवाई नहीं हो रही है। जल्द ही मामले की शिकायत जिला उपायुक्त से की जाएगी।
विज्ञापन

दरअसल, गांव अमरौली से बमाडियाका जाने वाले रास्ते में गांव के बीचों-बीच जलभराव की समस्या बनी हुई है। जलभराव का कारण पानी निकासी का प्रबंध न होना है। ग्रामीण हंसराज, देशराज, पप्पू, संतराम व दुलीचंद ने बताया कि करीब एक माह पूर्व रास्ते को बनाते समय पानी निकासी के लिए नालियों नहीं बनाई गई, जिससे घरों का गंदा पानी रास्ते में भर जाता है। रास्ता बनाते समय सरपंच व ठेकेदार से नाली बनाने के लिए कहा गया, परंतु उन्होंने कोई सुनवाई नहीं हुई। जलभराव में बच्चे व बुजुर्ग गिर जाते हैं। कीचड़ के कारण पैदल रास्ते पैदल निकलना भी दूभर हो गया। पानी निकासी को लेकर ग्रामीणों को आपस में विवाद भी हो जाता है।
विज्ञापन

बमाडियाका वाले रास्ते पर पानी भरा रहता है। रास्ते पर पानी निकासी के लिए नाली नहीं बनवाई गई, जिससे समस्या पैदा हो रही है। समाधान नहीं हुआ तो जिला उपायुक्त से शिकायत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- चंदन, ग्रामीण
इस बारे में कोई शिकायत नहीं मिली है।ग्राम सचिव से मामले की जानकारी लूंगा। जल्द ही समस्या का समाधान करा दिया जाएगा।
- शमशेर सिंह नेहरा, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed