फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Auto-rickshaw driver attacked elderly person with a knife.

Palwal News: ऑटो चालक ने बुजुर्ग पर चाकू से किया हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Auto-rickshaw driver attacked elderly person with a knife.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



पलवल।
सदर थाना क्षेत्र में एक ऑटो चालक की ओर से 72 वर्षीय बुजुर्ग पर चाकू से हमला कर मोबाइल फोन और नकदी लूटने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित के भाई की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।सदर थाना प्रभारी हरि किशन के अनुसार, हथीन के वार्ड नंबर-11 निवासी मोहम्मद शकील ने शिकायत दी कि सोमवार सुबह उनके भाई महताब खान रतीपुर के पास घायल अवस्था में पड़े हैं। वे हथीन गोल चक्कर से ऑटो में बैठकर पलवल जा रहे थे। दुर्गापुर-रतीपुर के बीच ऑटो चालक ने उनसे 325 रुपये और मोबाइल फोन लूटने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी ने हथेली, हाथ और चेहरे पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए और मोबाइल व नकदी लेकर भाग गया। घायल को जिला नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी ऑटो चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed