{"_id":"581b172b4f1c1b0e574374a6","slug":"auto","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटो और कार की टक्कर में ऑटो चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑटो और कार की टक्कर में ऑटो चालक की मौत
palwal
Updated Thu, 03 Nov 2016 04:29 PM IST
विज्ञापन
कैंप थाना क्षेत्र में अलावलपुर रेलवे ओवरब्रिज पर बेकाबू स्विफ्ट कार चालक ने एक ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो चालक की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं आरोपी चालक कार सहित घटनास्थल से फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
जांच अधिकारी एएसआई महेंद्र के अनुसार पलवल के मोहन नगर निवासी जीतू पुत्र गोपाल ने शिकायत दी है कि उसके परिवार का सदस्य भगवान सिंह ऑटो चलाता था। सोमवार की शाम को भगवान सिंह ऑटो को लेकर रामनगर के लिए जा रहा था। तभी अलावलपुर रेलवे ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार स्विफ्ट कार चालक ने ऑटो को टक्कर मार दी, जिससे भगवान सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन