फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Attack on the convoy of independent candidate and former MLA Kehar Singh Rawat

Palwal News: निर्दलीय उम्मीदवार एवं पूर्व विधायक केहर सिंह रावत के काफिले पर हमला

Sun, 06 Oct 2024 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Updated Sun, 06 Oct 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
Attack on the convoy of independent candidate and former MLA Kehar Singh Rawat
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हथीन। हथीन क्षेत्र के निर्दलीय उम्मीदवार एवं पूर्व विधायक केहर सिंह रावत के काफिले पर हमला हो गया। इस हमले में पूर्व विधायक रावत के तीन समर्थकों को चोटें आईं। इस हमले के दौरान पूर्व विधायक के काफिले की दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। इस हमले के बाद रावत के समर्थकों में रोष व्याप्त हो गया। भाजपा प्रत्याशी पर आरोप लगाते हुए पूर्व विधायक केहर सिंह रावत ने इस संदर्भ में बहीन थाने में लिखित शिकायत दी है। जांच अधिकारी सुखवीर सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। वहीं, भाजपा प्रत्याशी का कहना है कि आरोप निराधार हैं।

पूर्व विधायक केहर सिंह रावत ने लिखित शिकायत में आरोप लगाया है कि उनके ऊपर हमला हथीन क्षेत्र के भाजपा उम्मीदवार मनोज रावत के समर्थकों ने किया है। उन्होंने 33 नामजद एवं 10 बारह अन्य के खिलाफ शिकायत दी है। शिकायत में भाजपा उम्मीदवार मनोज रावत का नाम भी है। पूर्व विधायक ने बताया कि चार अक्टूबर को रात्रि के 11 बजकर 22 मिनट पर वे बहीन थाना के पास से गाड़ियों के साथ गुजर रहे थे। पुलिस ने नाके पर उनके काफिले को रुकवाया। पूर्व विधायक का कहना है उसको मनोज रावत के समर्थकों ने घेर लिया। घेरने वाली भीड़ के पास लाठी, डंडा, फरसे थे। उनका कहना है कि उनके वाहनों के काफिले में शामिल दो गाड़ियों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। इस हमले में पूर्व विधायक के तीन समर्थकों को चोटें आईं हैं। जिनका मेडिकल परीक्षण पलवल जिला अस्पताल में कराया गया है। पूर्व विधायक के जिन तीन समर्थकों को चोटें आईं हैं उनमें कमल, सन्दीप एवं साहब सिंह शामिल हैं। इस बारे में जांच अधिकारी सुखवीर ने बताया कि शिकायत मिली है जांच की जा रही है। उल्लेखनीय है कि पूर्व विधायक केहर सिंह रावत एवं भाजपा के स्थानीय उम्मीदवार मनोज रावत एक ही गांव के रहने वाले कुटुंब के हैं। दोनों भाजपा की टिकट के दावेदार थे। पार्टी ने टिकट मनोज रावत को दिया।
विज्ञापन

00
पूर्व विधायक की ओर से लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं। हमारा इस हमले से कोई संबंध नहीं है।
- मनोज रावत, भाजपा उम्मीदवार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed