{"_id":"5d695f3d8ebc3e01463f224e","slug":"attack-on-police-team-palwal-news-noi458243958","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस टीम पर हमला कर चोरी के आरोपी को छुड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस टीम पर हमला कर चोरी के आरोपी को छुड़ाया
विज्ञापन
पलवल। चोरी और धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे अपराधी को पकड़ने गांव घाघौट पहुंची पुलिस टीम पर दर्जन भर ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से हमला कर आरोपी को छुड़ा लिया। आरोप है कि हमले के दौरान ग्रामीणों ने पुलिस कर्मियों से लूटपाट भी की। चांदहट थाना पुलिस ने पीड़ित पुलिसकर्मी की शिकायत पर सात नामजद व छह-सात अन्य आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
जांच अधिकारी एएसआई विरेंद्र के अनुसार सूरजकुंड (फरीदाबाद) स्थित दयालबाग पुलिस पोस्ट के इंचार्ज एसआई राकेश ने शिकायत में बताया कि पलवल के गांव घाघौट निवासी असलम के खिलाफ 13 जुलाई 2019 को धारा 420, 379, 201, 34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज था। गत 29 अगस्त की सुबह साढ़े छह बजे पुलिस टीम असलम को पकड़ने के लिए गांव में पहुंची। जहां पुलिस को मुखबिर से पता चला कि आरोपी असलम पीली रंग की टी-शर्ट पहने अपने घर के बाहर मौजूद है।
पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर दबिश देकर पीली रंग की टी-शर्ट वाले युवक को काबू कर लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम असलम बताया और गिरफ्तारी के डर से शोर मचा दिया। शोर सुनकर असलम के घर व पड़ोस से दर्जन भर महिला व पुरुष हाथों में लाठी-डंडा लेकर आए और पुलिस टीम पर हमला कर दिया। हमलावरों ने सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाते हुए पुलिस कर्मियों की वर्दी को फाड़ दिया व एक पुलिस कर्मी की जेब से पर्स लूटकर आरोपी असलम को छुड़ा ले गए। पीड़ित के अनुसार पर्स में 2250 रुपये थे। पूछताछ करने पर पता चला कि पुलिस टीम पर हमला करने वाले आरोपी असलम के साथी गांव निवासी शकील, तस्लीम, शहजाद, अनवर, आजाद, यूनिस व छह-सात अन्य लोग थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।