{"_id":"68b335d83e5bba611f0537b1","slug":"attack-due-to-rivalry-over-panchayat-elections-case-of-attempt-to-murder-on-21-people-palwal-news-c-24-1-gr11004-117441-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: पंचायत चुनाव की रंजिश में हमला, 21 लोगों पर हत्या के प्रयास का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: पंचायत चुनाव की रंजिश में हमला, 21 लोगों पर हत्या के प्रयास का केस
विज्ञापन
पलवल। जिले के भुर्जा गांव में पंचायत चुनाव की रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया। देर रात गांव के दो भाइयों पर 15-16 लोगों ने घात लगाकर हथियारों से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल दोनों भाइयों ने आरोप लगाया है कि विवाद पुराने चुनावी झगड़े से जुड़ा है। पुलिस ने सात नामजद और 15 से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
पीड़ित लक्ष्मण ने बताया कि घटना की शुरुआत तब हुई जब गांव के संदीप उर्फ दौलत और गढ़ी पट्टी होडल का दुर्वेश उनके घर के बाहर गालियां दे रहे थे। विरोध करने पर दोनों अंदर घुस आए और झगड़ा करने लगे। मामले की शिकायत करने के बाद जब लक्ष्मण और उसका भाई प्रेम पुलिस चौकी से लौट रहे थे, तो एक गाड़ी ने उनकी बाइक को टक्कर मारी। इसके बाद तीन गाड़ियां मौके पर आ गईं, जिनसे उतरे हमलावरों ने पिस्तौल, हथौड़े, कुल्हाड़ी और सरिए से हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
लक्ष्मण ने आरोप लगाया कि इस वारदात के पीछे अल्लिका गांव के पूर्व सरपंच धीर सिंह का हाथ है। आरोप लगाया गया है कि चतर का बेटा भोला धीर सिंह के परिवार में शादीशुदा है और धीर सिंह अपराधी प्रवृत्ति का व्यक्ति है। आरोप है कि उसी के कहने पर यह हमला किया गया।
विज्ञापन
गदपुरी थाना प्रभारी अश्वनी कुमार ने बताया कि पुलिस ने लक्ष्मण की शिकायत पर संदीप उर्फ दौलत, भोला, चतर, भगत, अजय, सरपंच धीर सिंह और दुर्वेश सहित 21 लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।