{"_id":"6ab42cefd645b77152081137","slug":"assault-over-a-dispute-regarding-tractor-parking-palwal-news-c-24-1-pal1005-128414-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: ट्रैक्टर खड़ा करने के विवाद में मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: ट्रैक्टर खड़ा करने के विवाद में मारपीट
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल।
सदर थाना क्षेत्र के गांव बहरोला में घर के बाहर ट्रैक्टर खड़ा करने को लेकर हुए विवाद के बाद मारपीट में पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने वीरपाल की शिकायत पर छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप के अनुसार, 19 सितंबर की रात वीरपाल घर पर था। इसी दौरान गिर्राज, कटार, सन्नी, अतुल उर्फ कुल्ली, जगप्रवेश और धरमु वहां पहुंचे और ट्रैक्टर खड़ा करने को लेकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने रॉड, लाठी आदि से वीरपाल, उसके भाई विजयपाल व कुशल, बहन राखी और चाचा सतवीर को पीटा। सदर थाना प्रभारी हरि किशन ने बताया कि पुलिस की तस्दीक में घर के बाहर झगड़ा होना पाया गया। पांचों घायलों की एमएलआर में कुल 12 चोटें दर्ज हैं। सतवीर की सीटी स्कैन रिपोर्ट में दाहिने कंधे की हड्डी में फ्रैक्चर मिला है। वीरपाल ने ट्रैक्टर की लिफ्ट चोरी करने का आरोप भी लगाया था, लेकिन पुलिस जांच में चोरी की पुष्टि नहीं हुई। पुलिस ने मंगलवार को छह आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।