{"_id":"576fb6664f1c1b817a79a85a","slug":"asma","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर एस्मा लगाने पर जताया एतराज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर एस्मा लगाने पर जताया एतराज
palwal
Updated Sun, 26 Jun 2016 04:33 PM IST
विज्ञापन
कर्मचारियों ने किया सरकार विरोधी प्रदर्शन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्मचारी आंदोलन को दबाने के लिए सरकार द्वारा एस्मा लगाने पर कर्मचारी संगठनों ने एतराज जताया है। नाराज सैकड़ों कर्मचारियों ने शनिवार को बिजली विभाग के कार्यकारी अभियंता के कार्यालय पर एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन किया और शहर में जुलूस निकाला। इस दौरान कर्मचारियों ने जमकर सरकार विरोधी नारेबाजी की और मीनार गेट चौक पर एस्मा के आदेश की प्रति जलाकर इसे वापिस लेने की मांग की।
विज्ञापन
विरोध प्रदर्शन सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा व हरियाणा कर्मचारी महासंघ के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया। विरोध प्रदर्शन में सीआइटीयू तथा अखिल भारतीय किसान सभा के कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर सरकार के इस कदम की आलोचना की।
विज्ञापन
सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान रमेश चंद व सीटू के जिला प्रधान श्रीपाल भाटी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों के 29-30 को होने वाले दो दिवसीय विरोध प्रदर्शन को कमजोर करने का षडयंत्र किया तो प्रदेश के लाखों कर्मचारी आंदोलन में कूद पडेगें।
विज्ञापन
उन्होंनें कहा कि सरकार आंदोलनरत कर्मचारियों से बातचीत तक नहीं कर रही, बल्कि आंदोलन को कुचलने के लिए एस्मा जैसे कानून का सहारा ले रही है। कर्मचारी नेताओं ने 27 जून को सांय छह बजे श्रद्वानंद पार्क में इकट्ठे होकर मशॉल जलूस में भाग लेने का आह्वान किया।