फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Asha workers took out a procession

Palwal News: आशा कार्यकर्ताओं ने निकाला जुलूस, प्रदेश सरकार का पुतला जलाया

Tue, 29 Aug 2023 11:18 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Updated Tue, 29 Aug 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
Asha workers took out a procession
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पलवल। मांगों को लेकर 22 दिनों से हड़ताल कर रही आशा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को शहर में जुलूस निकालकर प्रदेश सरकार का पुतला जलाया। विधानसभा कूच करने जा रही आशा कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी व दुर्व्यवहार करने के विरोध में पुतला जलाया गया। इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। जुलूस से पहले सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जिला नागरिक अस्पताल में धरना जारी रखा। धरने में हड़ताल को 11 सितंबर तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया। प्रदर्शन की अध्यक्षता पूर्व प्रधान गीता ने की, जबकि संचालन सरोज ने किया। सीआईटीयू के जिला सचिव रमेश चंद व किसान नेता रघुबीर सिंह मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहे।

यूनियन नेता राजन, जगबती व बबली सैनी ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली प्रदेश सरकार द्वारा अपने अधिकारों के लिए लड़ रही प्रदेश की बेटियों को सड़कों पर पीटा जा रहा है। गिरफ्तार आशा कर्मी सरकार की तानाशाही के चलते जेलों में ही रक्षाबंधन मनाने को मजबूर हो रही हैं। महिला सशक्तिकरण का नारा देने वाली सरकार महिलाओं का दमन करके उनकी आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि पिछले पांच वर्षों में आशाओं के काम में बेतहाशा वृद्धि हुई है, लेकिन उनके मानदेय में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। उल्टे पहले से मिल रहे इंसेंटिव में कटौती की जा रही है। कल प्रदेश की आशा कार्यकर्ता विधानसभा में बैठे अपने जनप्रतिनिधियों के समक्ष अपना दुख सुनाने चंडीगढ़ गईं थीं, लेकिन प्रशासन ने प्रदेश की बेटियों को उनके द्वारा चुनी गई सरकार तक पहुंचने ही नहीं दिया। ऑनलाइन काम के भारी बोझ से आशा कर्मियों का मानसिक शोषण किया जा रहा है। प्रदर्शन को पूनम, बाला, ममता, कुसुम, राजबाला, शिक्षा, शीला, अनीता, सुमन, राज पांचाल, रेखा, संतोष, मुकेश व बबीता ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed