{"_id":"61b393ace72fd30ef57118f0","slug":"arjuna-awardee-honored-palwal-news-noi620635788","type":"story","status":"publish","title_hn":"अर्जुन अवार्डी ने किया विजेताओं को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अर्जुन अवार्डी ने किया विजेताओं को किया सम्मानित
विज्ञापन
होडल। खांबी स्थित बाल विद्या निकेतन स्कूल में खेल उत्सव के समापन पर पैरा ओलंपिक विजेता तथा अर्जुन अवार्डी सिंहराज अधाना ने विजयी बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। सिंहराज अधाना ने कहा कि खेल से भी युवा अपना भविष्य संवार सकते हैं। अब खेलों में युवाओं को अपनी रुचि के अनुसार भाग्य आजमाना चाहिए। इसके लिए वे उस खेल को चुनकर उस पर मेहनत करते हुए अपना लक्ष्य निर्धारित करें, जिसमें उनकी विशेष रूचि है। आज सरकार खेल तथा खिलाड़ियों को पूरा सम्मान दे रही हैं।
उन्होंने कहा कि पलवल में खिलाड़ियों की कमी नहीं है, बस उन्हें आगे लाने की जरूरत हैं। यहां ऐसी-ऐसी प्रतिभाएं हैं, यदि उन पर ध्यान दिया जाए तो वे देश के लिए पदक जीत सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से पढ़ाई के साथ-साथ खेलों पर भी ध्यान देने को कहा। कवि मोहित मनोहर ने समापन समारोह में प्रस्तुत की गईं कविताओं से सभी का मन मोह लिया। उन्होंने कविताओं के माध्यम से बच्चों में खेल भावना जागत करने का प्रयास किया। कार्यक्रम के समापन पर सभी विजेता खिलाड़ियों का सम्मान किया गया। समापन समारोह की अध्यक्षता स्कूल के चेयरमैन मोहन श्याम शर्मा ने की। विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय निशानेबाज शांतनु ठाकुर, सुप्रसिद्ध कवि मोहित मनोहर विशिष्ट अतिथि थे। कार्यक्रम में अर्जुन अवार्डी व पैरा ओलंपिक विजेता सिंहराज अधाना का सम्मान किया गया। इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी वेदराम शर्मा, राष्ट्रीय निशोनबाद लक्ष्मी देवी, हीरालाल, बीएसएफ के सहायक कमांडेंट शीतल चौधरी, लक्ष्मीनारायण रसिक, राधेश्याम तथा ललित शर्मा ने भी अपने विचार रखे।