{"_id":"6ac62898f62d58959b04dcbb","slug":"applications-for-womens-awards-open-until-november-5-palwal-news-c-24-1-pal1005-128912-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: 18 साल से फरार दहेज हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: 18 साल से फरार दहेज हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल।
सीआईए पलवल की टीम ने दहेज हत्या के मामले में करीब 18 साल से फरार चल रहे महिला समेत तीन उद्घोषित अपराधियों (पीओ) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को अलग-अलग ठिकानों पर लगातार तलाशने के बाद साइबर सेल की तकनीकी सहायता और गुप्त सूचना के आधार पर काबू किया।
सीआईए प्रभारी निरीक्षक जगमिंदर सिंह ने बताया कि कैंप थाना पुलिस ने 25 अगस्त 2008 को नोनेरा, भरतपुर (राजस्थान) निवासी मोहन लाल की शिकायत पर वीरवती की संदिग्ध मौत के मामले में प्राथमिकी दर्ज की थी। मामले में दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया गया था।
पुलिस के अनुसार धोलागढ़ निवासी सुरेंद्र, कमलेश देवी और विक्रमादित्य को अदालत ने नौ जनवरी 2010 को उद्घोषित अपराधी घोषित किया था। तीनों फिलहाल खुर्जा और बुलंदशहर क्षेत्र में रह रहे थे। सीआईए टीम ने मंगलवार को तीनों को गिरफ्तार कर लिया। मामले में एक अन्य आरोपी रामखिलाड़ी को पहले गिरफ्तार कर अदालत से दस साल की सजा हो चुकी है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।