{"_id":"6ac62bda78d19f630b0f9294","slug":"information-about-schemes-obtained-at-the-seva-setu-camp-palwal-news-c-24-1-pal1005-128919-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: सेवा सेतु कैंप में मिली योजनाओं की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: सेवा सेतु कैंप में मिली योजनाओं की जानकारी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को खंड बडौली में सेवा सेतु कैंप और मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना से संबंधित शिविर लगाया गया। उपायुक्त डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर के मार्गदर्शन में आयोजित कैंप में विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर नागरिकों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और पात्र लाभार्थियों को आवेदन प्रक्रिया समझाई। एसडीएम भूपेंद्र सिंह ने कहा कि कैंपों के माध्यम से पात्र परिवारों को घर के नजदीक एक ही स्थान पर सरकारी योजनाओं की जानकारी, पात्रता संबंधी मार्गदर्शन और आवेदन की सुविधा मिल रही है। इससे लोगों का समय और श्रम बच रहा है। कैंप में दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना, स्वरोजगार, कौशल विकास, ऋण सुविधा सहित अन्य योजनाओं की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि आज बडौली और शुक्रवार को घोड़ी में शिविर लगाए जाएंगे।