फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   anshu and avinash in run and nisha and ritika winner in carom

दौड़ में अंशु-अविनाश और कैरम में निशा-रितिका विजयी

Thu, 29 Aug 2019 10:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
anshu and avinash in run and nisha and ritika winner in carom
पलवल के जीवन ज्योति स्कूल में बोरी दौड़ की तैयारी करते हुए - फोटो : Palwal
दौड़ में अंशु-अविनाश और कैरम में निशा-रितिका विजयी
विज्ञापन

पलवल। जीवन ज्योति सीनियर सेकेंडरी स्कूल में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता की शुभारंभ चेयरमैन वीरपाल गहलौत व उनकी धर्मपत्नी सविता गहलौत ने किया। इस अवसर पर सैक रेस, कैरम बोर्ड, केलकुलेट रेस फॉर हेल्थ एवं ब्रेन, हॉकी आदि प्रतियोगिताएं संपन्न कराई गईं।

लड़कियों की सैक रेस प्रतियोगिता में अंशु प्रथम, निधि द्वितीय और दीपशिखा व आकांक्षा तृतीय स्थान पर रही। वहीं लड़कों में अविनाश प्रथम, ललित द्वितीय व ईश्वर तृतीय स्थान पर रहे। कैरम बोर्ड प्रतियोगिता में निशा व रितिका की टीम प्रथम और गरिमा व प्रिया की टीम द्वितीय रही। केलकुलेट रेस फॉर हेल्थ एवं ब्रेन दिव्यांशी, सुहाना, नरेश व नितेश की टीम प्रथम, चाहत, दक्ष, यशस्वी की टीम द्वितीय व मंदीप, तरुण, निशा व अंजली की टीम तृतीय शामिल थे। हॉकी आधारित क्विज प्रतियोगिता में कुनाल, तरुण, मयंक की टीम प्रथम, वश, गौरव व अतुल की टीम द्वितीय तथा पुष्पेंद्र, तरुण व निशांत की टीम तृतीय रही। प्रतियोगिता हरीश कुमार, पवन दलाल, सोमवीर राठी, जसविंदर कौर व पुष्पा देवी के देखरेख में संपन्न हुई। निदेशक वीरेंद्र गहलौत ने कहा कि प्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ी ध्यानचंद के जन्मदिवस को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। विजेता विद्यार्थियों को प्रधानाचार्य डॉ. मंजीत रावत, देशराज मक्कड़, बिजेंद्र सिंह, सुशील वर्मा, ओपी गाबा आदि ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed