फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Another patient infected with corona in Palwal

पलवल में एक और मरीज कोरोना से संक्रमित

Thu, 14 May 2020 10:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Another patient infected with corona in Palwal
पलवल में एक और मरीज कोरोना से संक्रमित
विज्ञापन

पलवल। पलवल जिले में बृहस्पतिवार को एक और मरीज में कोरोना संक्रमण की पुष्टि की गई है। सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप ने कहा कि कुल 37 में से अभी तक 34 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। अब तीन संक्रमित रह गए है। जिले में 1072 लोगों ने क्वारंटीन की अवधि पूरा कर चुके हैं। कुल 212 सैंपल की रिपोर्ट का अब भी इंतजार है। उन्होंने बताया कि बघौला गांव के रहने वाला मरीज पिछले चार दिन से फरीदाबाद अस्पताल में भर्ती है। पिछले दिनों सैंपल भिजवाया गया था, जिसकी बृहस्पतिवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

सिविल सर्जन ने बताया कि हमारे पास लगातार अन्य राज्यों से काफी लोग आ रहे हैं उनकी स्क्रीनिंग लगातार जारी है। नागरिक अस्पताल में सभी मरीजों की जांच की जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि जब तक जरूरी न हो तब तक अपने घरों से बाहर न निकलें। घरों से बाहर निकलते समय फेस मास्क पहनें और अपने आस-पास यदि किसी संदिग्ध मरीज की जानकारी मिले तो तुरंत उसकी सूचना विभाग की हेल्पलाइन नंबर पर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed