फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Angered by the power cut, Panna chiefs created ruckus in the conference

Palwal News: बिजली कटौती से नाराज पन्ना प्रमुखों ने सम्मेलन में किया हंगामा

Sun, 23 Jul 2023 11:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jul 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
Angered by the power cut, Panna chiefs created ruckus in the conference
23पीएएलपी11- हथीन सम्मेलन में हंगामा करते पन्ना प्रमुखों को समझाती पुलिस।
विज्ञापन

23पीएएलपी12- सम्मेलन में खड़े होकर हंगामा करते हुए पन्ना प्रमुख।
केंद्रीय राज्यमंत्री गुर्जर के 24 घंटे बिजली आपूर्ति के दावे पर भड़के पन्ना प्रमुख
संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। रविवार को हथीन अनाज मंडी में भाजपा द्वारा आयोजित पन्ना प्रमुख सम्मेलन में उस समय विकट स्थिति उत्पन्न हो गई, जब भारी संख्या में पन्ना प्रमुख अपनी सीटों से उठ खड़े हुए और हंगामा करने लगे। केंद्रीय राज्यमंत्री गुर्जर सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख कर 24 घंटे बिजली आपूर्ति होने का दावा किया तो लोग बिफर पड़े। लोगों ने कहा कि हथीन शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पर्याप्त बिजली आपूर्ति नहीं की जा रही है। अघोषित लंबे-लंबे कट लगाए जा रहे हैं। पेयजल योजनाएं भी ठप पड़ी हैं। स्टेज पर भाषण दे रहे स्थानीय सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने पन्ना प्रमुखों को शांत करने का प्रयास किया। गुर्जर की अपील के बाद स्थानीय पार्टी नेता एवं पदाधिकारियों के समूह ने लोगों को समझाने का प्रयास किया।

हंगामा करने वाले लोगों में गांव गहलब, कौंडल, भमरोला जोगी एवं वजादा पहाड़ी के लोग अधिक थे। हंगामा उस समय हुआ, जब केंद्रीय राज्यमंत्री गुर्जर ने लोगों को शांत करते हुए कहा कि वे समस्या का समाधान करके ही जाएंगे। मौके पर उपस्थित पुलिस बल ने भी हंगामा करने वालों को शांत करने का प्रयास किया। स्थिति को देखते हुए प्रदेश भाजपा प्रधान ओमप्रकाश धनखड़ ने मोर्चा संभाला। उन्होंने तत्काल बिजली मंत्री रणजीत सिंह से मोबाइल पर बात की। बिजली मंत्री के साथ हुई वार्ता को लाउडस्पीकर पर लोगों को सुनाया। बिजली मंत्री की तरफ से समस्या के हल का भरोसा दिलाया। इसके बाद ही लोग शांत हुए। दरअसल, हथीन सहित पूरे जिले में लंबे अरसे से बिजली कटौती का क्रम जारी है। इस कारण लोगों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed