फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Anganwadi workers will go on nationwide strike on 16th February, notice submitted

Palwal News: 16 फरवरी को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता करेंगी राष्ट्रव्यापी हड़ताल, सौंपा नोटिस

Tue, 30 Jan 2024 11:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jan 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers will go on nationwide strike on 16th February, notice submitted
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पलवल। आंगनबाड़ी वर्कर्स व हेल्पर्स यूनियन की जिला इकाई द्वारा मंगलवार को 16 फरवरी की हड़ताल को लेकर नोटिस सौंपा गया। जिला प्रधान उर्मिला रावत के नेतृत्व में सौंपे गए नोटिस में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिलवाने, न्यूनतम वेतन 26 हजार तय कराने, सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के अनुसार वर्कर्स व हेल्पर्स को ग्रेचुएटी का भुगतान कराने की मांग की गई। इस दौरान निर्णय लिया गया कि ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ आंगनबाड़ी वर्कर्स व हेल्पर्स के आह्वान पर 16 फरवरी को एक दिन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल होगी, जिसको सफल बनाया जाएगा।

जिला प्रधान उर्मिला रावत व सचिव कृष्णा ने बताया कि सरकार एकीकृत बाल विकास सेवा योजना (आईसीडीएस) विभाग को निजी हाथों में सौंपने का षड़यंत्र कर रही है तथा बाल वाटिका खोलने के नाम पर आंगनबाड़ी केंद्रों को उजाड़ने का प्रयास किया जा रहा है। अपने चहेते लोगों को एनजीओ के माध्यम से विभाग में घुसाया जा रहा है। कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं को गैर आईसीडीएस कार्यों में लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पीएमएमवीवाई के फॉर्म आंगनबाड़ी वर्कर की आईडी से भरवाने के फैसले से कई जगह वर्कर्स व लाभार्थी के बीच विवाद पैदा हो रहे हैं, इसलिए इस योजना को वापिस लिया जाए। ब्लॉक में केंद्रों पर हेल्पर्स के पद खाली होने की वजह से राशन बनाने व वितरित करने में कठिनाई आ रही है। खाना पकाने के लिए इस्तेमाल होने वाले ईंधन की राशि का भुगतान नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की कमी के कारण विभाग ने काफी कार्यकर्ताओं को दो केंद्रों का चार्ज दे रखा है, लेकिन इसके लिए देय भत्ते का भुगतान पिछले कई साल से नहीं किया जा रहा है। यूनियन नेताओं ने नोटिस के माध्यम से उपरोक्त तमाम मुद्दों को लेकर 16 फरवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल में भाग लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed