फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Anganwadi workers will boycott December 24 talks

24 दिसंबर की वार्ता का बहिष्कार करेंगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

Tue, 21 Dec 2021 11:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers will boycott December 24 talks
पलवल। आंगनबाड़ी वर्कर एंड यूनियन की आठ दिसंबर से जारी हड़ताल 14वें दिन भी जारी रही। मंगलवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लघु सचिवालय स्थित पार्क में एकत्रित हुईं और धरना-प्रदर्शन किया। धरने में कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। धरने की अध्यक्षता उर्मिला रावत ने की, संचालन जिला सचिव कृष्णा देवी ने किया। धरने में सीटू के जिला प्रधान श्रीपाल सिंह भाटी, आम आदमी पार्टी के जोनल प्रभारी ओम प्रकाश गुप्ता, रिटायर कर्मचारी संघ के बीधू सिंह और सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान राजेश शर्मा ने पहुंचकर अपना समर्थन दिया।
विज्ञापन

धरने को संबोधित करते हुए कर्मचारी नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री हरियाणा ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए 2018 में जो घोषणाएं की थी, तीन साल गुजर जाने के बावजूद भी उन्हें लागू नहीं किया गया है। हरियाणा सरकार ने 24 दिसंबर का बातचीत का न्योता दिया है, लेकिन उसमें घर बैठे भारतीय मजदूर संघ जोकि सरकार का ही संगठन है, इसलिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता इस बातचीत का बहिष्कार करते हैं और हरियाणा सरकार को आगाह करते हैं कि 2018 की मानी हुई मांगों को लागू करें और आंदोलन को समाप्त करवाएं। यदि घटिया चाल चलकर सरकार अपने संगठन को बुलाती है, इसका जोरदार विरोध किया जाएगा। विभाग ऑनलाइन काम का भारी दबाव बना रहा है। इसलिए सरकार से मांगों का जल्द से जल्द समाधान करने की मांग की है।
विज्ञापन

धरने को कमला देवी, राजवती, ओमवती, बिमलेश, पसंदी, पुष्पा, सचिव योगेश, बबली, दरियाव सिंह, धर्मेंद्र हिंदुस्तानी, सुंदर लाल गौतम, मांगेराम शर्मा, योगेश वर्मा, भागीरथ बेनीवाल, आशा वर्कर यूनियन की राज्य उपप्रधान रामरति चौहान, आशा वर्कर यूनियन की जिला सचिव बबली ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed