फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Anganwadi workers' strike extended till February 5

पांच फरवरी तक बढाई आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की हड़ताल

Tue, 25 Jan 2022 11:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers' strike extended till February 5
पलवल। आंगनबाड़ी वर्कर एंड हेल्पर यूनियन की हड़ताल 49वें दिन भी जारी रही। मंगलवार को हड़ताल को पांच फरवरी तक बढ़ाने को लेकर विभाग को नोटिस सौंपा गया। कार्यकर्ता उपायुक्त कार्यालय स्थित पार्क में एकत्रित हुईं और धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

धरने में खंड सचिव शशि देवी ने कहा कि प्रधानमंत्री की घोषणा व मुख्यमंत्री के साथ हुए समझौते को तीन साल बाद भी लागू नहीं किया जा रहा है। कार्यकर्ता पिछले 48 दिनों से हड़ताल पर हैं। घर-परिवार को छोड़ कर रोजाना धरना दे रही है, उसके बावजूद भी सरकार मांगों पर टाल-मटोल कर रही है। यदि सरकार ने जल्द ही मांगों को पूरा नहीं किया तो सभी कर्मचारी संगठन आंगनबाड़ी की मदद में हड़ताल पर चले जाएंगे। सरकार छटनी के नोटिस का डर दिखाकर हड़ताल को तोड़ता चाहती है, जिसका कार्यकर्ता पुरजोर विरोध करती है। आंगनबाड़ी नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा वेतन बढ़ोत्तरी की घोषणा का पूरा करने तक हड़ताल जारी रहेगी। कार्यकर्ताओं को कुशल और अकुशल मजदूर की श्रेणी में शामिल किया जाए, ताकि मानदेय को महंगाई भत्ते के साथ जोड़ा जा सके। उन्होंने कहा कि सरकार बातचीत की बजाय दमन का रास्ता अपना रही है। आंगनबाड़ी नेताओं को छटनी के नोटिस दिए जा रहे हैं। यदि एक भी कार्यकर्ता की छटनी हुई तो सभी कर्मचारी संगठन हड़ताल पर चले जाएंगे, जिसकी जिम्मेवारी सरकारी की होगी। धरने की अध्यक्षता कमला पालड़ी ने की, जबकि संचालन कृष्णा देवी ने किया। धरने में सीटू के जिला प्रधान श्रीपाल सिंह भाटी, जिला सचिव भागीरथ बैनीवाल, सर्व कर्मचारी संघ के जिला योगेश शर्मा, किसान सभा के जिला उपाध्यक्ष डॉ.रघुवीर सिंह व जिला सचिव रूपराम तेवतिया आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को समर्थन देने पहुंचे। धरने को पुष्पा कबीर, परसंदी, वीना, कृष्णा, संगीता, मकीना, शशि, समुंद्री, बिमलेश, सीमा देवी, माया देवी व रेखा ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed