फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Anganwadi workers' strike continued on 20th day

20वें दिन जारी रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की हड़ताल

Mon, 27 Dec 2021 11:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers' strike continued on 20th day
पलवल। आंगनबाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर्स हड़ताल 20वें दिन भी जारी रही। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लघु सचिवालय स्थित पार्क में एकत्रित हुईं और धरना-प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। धरने में सीटू के जिला प्रधान श्रीपाल सिंह भाटी ने कहा कि 20 दिनों से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हड़ताल पर हैं। सरकार इनकी मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है। लगता है सरकार को जनता की परेशानी से कोई सरोकार नहीं है। तीन साल पहले मानी गई मांगों को सरकार द्वारा आज तक पूरा नहीं किया गया है।
विज्ञापन

धरने की अध्यक्षता जिला प्रधान उर्मिला रावत व रामरति दलाल ने की, जबकि संचालन सचिव शशि देवी ने किया। सुपरवाइजर यूनियन की नेता दीप्ति, सरोज और परवीन ने पहुंचकर विचार रखे। धरने को कमला देवी, राजवती, ओमवती, विमलेश, पसंदी, पुष्पा, सीमा, शशि, अनीता, सुषमा, सरोज, ऊषा, आशा वर्कर यूनियन की राज्य की उपप्रधान रामरति चौहान, ताराचंद ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed