फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Anganwadi workers protested by burning notices

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने नोटिस जलाकर किया विरोध प्रदर्शन

Fri, 07 Jan 2022 11:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers protested by burning notices
पलवल। आंगनबाड़ी वर्कर एंड हेल्पर यूनियन की हड़ताल 31वें दिन भी जारी रही। शुक्रवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने गांव कुसलीपुर स्थित गुर्जर धर्मशाला में एकत्रित हुई। कार्यकर्ताओं ने अधिकारियों द्वारा दिए नोटिसों की प्रतियां जलाई। कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान राज्य प्रधान देवेंद्री शर्मा व किसान सभा के नेता डॉ. रघुवीर सिंह, रिटायर कर्मचारी संघ के नेता बीधू सिंह मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहे।
विज्ञापन

धरने की अध्यक्षता जिला प्रधान उर्मिला रावत ने की, जबकि संचालन जिला सचिव कृष्णा देवी ने की। जिला प्रधान उर्मिला रावत ने कहा कि आंगनबाड़ी यूनियन से सरकार ने तीन दौर की बातचीत की है, लेकिन हर बार सरकार मांगों पर टालमटोल करती है। इस बार करनाल में हरियाणा की आंगनबाड़ियों की एतिहासिक रैली की, जिसके दबाव में सरकार ने पांच तारीख को ही बातचीत के लिए बुलाया था। चार घंटे तक चली बातचीत के दौरान भी सरकार के साथ समझौता नहीं हो पाया। यूनियन ने वार्ता का बहिष्कार कर दिया। देवेंद्री शर्मा ने कहा कि यदि सरकार ने 11 जनवरी तक मांगों को नहीं माना तो प्रदेश की 52000 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता 12 जनवरी को जेल भरो आंदोलन चलाएंगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जेल भरो आंदोलन की तैयारियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। धरने को कमला देवी, शशि देवी, सीमा अलावलपुर, राज्य की नेता कृष्णा बघेल, मकीना ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन

हसनपुर में भी किया गया धरना प्रदर्शन
हसनपुर खंड की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को विश्राम गृह पर एकत्रित होकर धरना-प्रदर्शन किया। धरने की अध्यक्षता खंड प्रधान विमलेश ने की, जबकि संचालन ब्लॉक सचिव विमलेश फौजदार ने किया। इस अवसर पर सर्व कर्मचारी संघ ब्लाक हसनपुर के प्रधान अनिल कुमार, किसान सभा के नेता चंदन सिंह ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पिछले 31 दिन से हड़ताल पर हैं, उसके बावजूद सरकार मांगों को नहीं मान रही है। जिसके चलते आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की हड़ताल 15 जनवरी तक बढ़ा दी गई है। 12 जनवरी को जिला स्तर पर जेल भरों आंदोलन चलाया जाएगा। प्रदर्शन को सर्व कर्मचारी संघ के सचिव लखपत गोयल, उपप्रधान अमरपाल, रण सिंह, नूतन, मंजू, पार्वती, कृष्णा ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed