{"_id":"68cc42b4b94c322a760fec63","slug":"an-old-women-gets-voter-id-in-samadhan-shivir-palwal-news-c-24-1-gr11004-117886-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: समाधान शिविर में बुजुर्ग महिला का बनाया वोटर कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: समाधान शिविर में बुजुर्ग महिला का बनाया वोटर कार्ड
Thu, 18 Sep 2025 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
Updated Thu, 18 Sep 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। जिला सचिवालय में बृहस्पतिवार को उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ की अध्यक्षता में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आमजन की शिकायतें सुनी गईं और मौके पर ही उनके निवारण की कार्रवाई की गई। इस दौरान बुजुर्ग महिला शीला ने वोटर कार्ड गुम होने की समस्या रखी। उन्होंने बताया कि वोटर कार्ड न होने के कारण उनकी पेंशन नहीं बन पा रही थी। उपायुक्त ने तत्काल संबंधित अधिकारी को नया वोटर कार्ड बनाने के निर्देश दिए। समस्या का समाधान होने पर महिला ने सरकार और जिला प्रशासन का आभार जताया।
उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान शिविर में आई शिकायतों को लंबित न रखें और प्राथमिकता के आधार पर उनका निवारण करें। उन्होंने कहा कि शिकायतों की बारीकी से जांच कर समाधान प्रकोष्ठ पोर्टल पर रिपोर्ट दर्ज की जाए, ताकि सीएम कार्यालय से समीक्षा के दौरान मामले दोबारा न खुलें। इस अवसर पर नगराधीश अप्रतिम सिंह, जिला राजस्व अधिकारी बलराज सिंह दांगी सहित कई विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।