{"_id":"65cba8a4fa6e8199320f32aa","slug":"an-accused-who-made-obscene-videos-by-molestation-arrested-palwal-news-c-24-1-snoi1004-104703-2024-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: छेड़छाड़ कर अश्लील वीडियो बनाने वाला एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: छेड़छाड़ कर अश्लील वीडियो बनाने वाला एक आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
- वीडियो हटाने के लिए मांग रहा था रुपये, नहीं दिए तो वायरल कर दिया
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। सहेली से मिलने गई छात्रा संग छेड़छाड़ कर तीन युवकों ने अश्लील वीडियो बना लिया। आरोपियों ने वीडियो मिटाने के लिए रुपयों की मांग की। रुपये न देने पर वीडियो वायरल कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।
साइबर क्राइम थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नवीन कुमार के अनुसार एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी बेटी 10वीं कक्षा में पढ़ती थी। उसकी एक सहेली अक्सर घर पर आती-जाती रहती थी। एक दिन उसकी बेटी सहेली से मिलने से उसके घर गई तो वह घर पर नहीं मिली। मौके पर सहेली के भाई सहित तीन युवक मौजूद थे। तीनों युवकों ने उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ की और अश्लील हरकतें करने का वीडियो बना लिया। इस दौरान एक ने छेड़छाड़ की, दूसरे ने वीडियो बनाया तथा तीसरा दरवाजे पर चौकीदार की तरह खड़ा रहा। तीनों युवकों ने घर पर किसी को बताने पर वीडियो इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी दी। आरोपियों ने वीडियो मिटाने के लिए 11 हजार रुपये की मांग की। रुपये देने से मना करने पर वीडियो कॉल पर हथियार दिखा जान से मारने की धमकी दी और वीडियो भी वायरल कर दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।। एएसआई संदीप सिंह के नेतृत्व में गठित जांच इकाई ने एक आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को मंगलवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।