{"_id":"64b96c656ee5bb6a6c0fead6","slug":"agriculture-departments-assessment-19454-acres-of-crop-wasted-due-to-yamuna-flood-palwal-news-c-24-1-snoi1004-1281-2023-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: कृषि विभाग का आकलन, यमुना की बाढ़ से 19454 एकड़ फसल बर्बाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: कृषि विभाग का आकलन, यमुना की बाढ़ से 19454 एकड़ फसल बर्बाद
विज्ञापन
- ज्वारा, बाजार, कपास, तिल, दाल व सब्जियों में शत-प्रतिशत, धान व गन्ना में 50 प्रतिशत तक नुकसान
- 10 दिन बाद भी नहीं शुरू हुई विद्युत व्यवस्था, अंधेरे व उमस भरी गर्मी से लोग परेशान
- राहत शिविर में अभी ठहरे हैं लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। यमुना में आई बाढ़ के कारण प्रभावित 31 गांवों में बर्बाद फसल का कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने आकलन किया। विभाग के अनुसार जिले के अंदर बाढ़ से भारी तबाही हुई है। जिले के साढ़े 19 हजार एकड़ में बोई गई ज्वार, बाजरा, कपास, तिल, धान, गन्ना व सब्जियों में 75 से 100 प्रतिशत तक का नुकसान हुआ है। सबसे ज्यादा नुकसान ज्वार, बाजरा, कपाल, दाल व सब्जियों में हुआ है। धान व गन्ना में आधा नुकसान हुआ है। कृषि विभाग के सर्वेक्षण के बाद बाढ़ प्रभावित किसानों को मुआवजा मिलने की उम्मीद जगी है।
कृषि विभाग के अनुसार जिले के बागपुर, सोलडा, भोलडा, शेखपुर, भूड खेडली, दोस्तपुर, थंथरी, प्रहलादपुर, गुरवाड़ी, चांदहट, रहीमपुर, सुल्तानपुर, मुस्तफाबाद, महाबलीपुर, इंद्रानगर, अच्छेजा, कुशक, टप्पा, अतवा, बिल्लौचपुर, सतुआगढ़ी, हसनपुर व माहौली सहित अन्य गांवों में बाढ़ से भारी नुकसान हुआ है। इन गांवों में बोई कई फसलों को यमुना का पानी बहा कर ले गया। विभाग द्वारा सरकार को भेजी गई रिपोर्ट के अनुसार बाढ़ से उक्त गावों की 19454 एकड़ फसल प्रभावित हुई है। आंकड़ों की बात की जाए तो बाढ़ के कारण 1675 एकड़ में खड़ी गन्ना की फसल में 25 प्रतिशत, धान की 9637 एकड़ फसल में 25 से 50 प्रतिशत तक नुकसान हुआ है। वहीं कुछ जगह 3775 एकड़ धान में 76 से 100 प्रतिशत नुकसान हुआ है। इसके अलावा 1770 एकड़ ज्वार, 875 एकड़ बाजरा, 1395 एकड़ सब्जी, 137 एकड़ कपास व 150 एकड़ में बोई दालों की फसल में 76 से 100 प्रतिशत तक नुकसान हुआ है। इसके अलावा मकानों के गिरने, सड़कों के टूटने व अन्य नुकसानों का अभी सर्वे किया जा रहा है। जिसके बाद सरकार की ओर से राहत मुआवजे की घोषणा की जाएगी।
बिजली का संकट लोगों को सता रहा
बाढ़ से प्रभावित गांवों में 10 दिन बाद भी विद्युत आपूर्ति शुरू नहीं हो पाई है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। मच्छरों के प्रकोप व उमस भरी गर्मी के कारण लोगों का गांवों में रुकना मुश्किल हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि अब बाढ़ का पानी केवल जंगल में रह गया है, ऐसे में बिजली को शुरू कर दिया जाना चाहिए। अंधेरे में कीटों के काटने का डर रहता है।
विज्ञापन
राहत शिविरों में अभी भी मौजूद 145 लोग
बाढ़ के कारण सबसे ज्यादा प्रभावित इंद्रानगर व महाबलीपुर गांव हुए हैं। इन दोनों गावों को पूरी तरह से खाली कराया गया था। महाबलीपुर के 125 लोग को रेस्क्यू कर राहत शिविर में लाया गया, जिनमें से अभी भी शिविर में ही हैं। इसके अलावा इंद्रानगर से 135 लोगों को रेस्क्यू कर शिविर में लाया गया। यमुना में पानी कम होने पर 115 लोग वापस अपने घरों को लौट चुके हैं, जबकि 20 लोग अभी भी शिविर में हैं।