{"_id":"6a68f1b6426b5be9aa0bae21","slug":"aero-and-additional-aero-deployed-in-the-district-palwal-news-c-24-1-pal1005-126436-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: जिले में एईआरओ व अतिरिक्त एईआरओ तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: जिले में एईआरओ व अतिरिक्त एईआरओ तैनात
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में विशेष गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां शुरू हो गई हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने 82 हथीन, 83 होडल और 84 पलवल विधानसभा क्षेत्रों के लिए सहायक निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी और अतिरिक्त एईआरओ की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं।
नियुक्त अधिकारी 31 जुलाई से 28 सितंबर तक प्रतिदिन सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक निर्धारित केंद्रों पर उपस्थित रहकर मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य करेंगे। इसके लिए तहसीलदार, नायब तहसीलदार, बीडीपीओ, नगर निकाय अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी, विभिन्न विभागों के अभियंता, प्रधानाचार्य तथा अन्य अधिकारियों को बूथवार जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि सभी अधिकारी निर्धारित अवधि में अपने आवंटित बूथों पर रहकर नए मतदाताओं का पंजीकरण, त्रुटियों का सुधार और अन्य निर्वाचन संबंधी कार्य समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से पूरा कराना सुनिश्चित करें, ताकि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।