फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   AERO and Additional AERO appointed.

Palwal News: एईआरओ और अतिरिक्त एईआरओ नियुक्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
AERO and Additional AERO appointed.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




पलवल।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 को पूरा कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने जिले में एईआरओ और अतिरिक्त एईआरओ नियुक्त किए हैं। सभी अधिकारी अपने निर्धारित बूथों पर 28 सितंबर 2026 तक सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक उपस्थित रहकर पुनरीक्षण कार्य पूरा करेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि पलवल, हथीन और होडल विधानसभा क्षेत्रों के विभिन्न बूथों के लिए तहसीलदार, नायब तहसीलदार, बीडीपीओ, शिक्षा विभाग के अधिकारी और अन्य विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। नियुक्त अधिकारी मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण कार्य की निगरानी करेंगे और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार दावे व आपत्तियों का निपटारा सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से पूरा करना सभी अधिकारियों की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed