फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Activists of Bajrang Dal and Goraksha Dal blocked

Palwal News: बजरंग दल व गोरक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने लगाया जाम

Mon, 31 Jul 2023 10:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jul 2023 10:12 PM IST
विज्ञापन
Activists of Bajrang Dal and Goraksha Dal blocked
होडल। हरियाणा-यूपी सीमा पर स्थित टोल टैक्स प्लाजा के पास यूपी बजरंग दल व गोरक्षा दल के सदस्यों ने मुस्लिम समुदाय के लोगों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। यूपी-हरियाणा की सीमा में कई किलोमीटर तक वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी महेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे, लेकिन कार्यकर्ताओं ने जाम नहीं खोला।
विज्ञापन

बतादें कि नूंह में विश्व हिंदू परिषद और मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी की तरफ से निकाली जा रही ब्रजमंडल यात्रा के दौरान मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पथराव कर दिया और उनकी गाड़ियां जला दीं। झगड़े में होमगार्ड की मौत हो गई और कई पुलिस अधिकारी घायल हुए हैं। यूपी के गोरक्षा दल और बजरंग दल के कार्यकर्ता सोमवार की देर शाम नेशनल हाईवे पर करमन बॉर्डर पर लगे टोल टैक्स प्लाजा पर पहुंचे और दोनों तरफ से आ रहे वाहनों को रोककर हाईवे को जाम कर दिया। कार्यकर्ताओं की मांग थी कि जब तक मुस्लिम समुदाय के लोगों पर कार्रवाई नहीं होगी और यात्रा में शामिल उनके लोग वापस नहीं आएंगे, तब तक जाम नहीं खुलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed