{"_id":"6a59201997a6c842fd0a575f","slug":"action-initiated-against-illegal-encroachments-on-drains-palwal-news-c-24-1-pal1009-126052-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: नालों पर अवैध कब्जों के खिलाफ नगर परिषद की कार्रवाई शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: नालों पर अवैध कब्जों के खिलाफ नगर परिषद की कार्रवाई शुरू
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। शहर में जलभराव और जल निकासी की समस्या से निपटने के लिए नगर परिषद ने अलीगढ़ रोड स्थित रेलवे ओवरब्रिज के नीचे सड़क किनारे बने नालों पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है। परिषद की टीम लगातार मौके पर पहुंचकर नालों की सफाई कराने के साथ-साथ अवैध कब्जों को हटाने की कार्रवाई कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जहां-जहां नालों पर अतिक्रमण होगा, वहां बिना किसी भेदभाव के कार्रवाई की जाएगी।
नगर परिषद के अनुसार कई स्थानों पर लोगों ने नालों के ऊपर स्थायी और अस्थायी निर्माण कर लिए हैं, जिससे बरसात के दौरान पानी की निकासी बाधित हो रही है। इसका खामियाजा आसपास के लोगों को जलभराव के रूप में भुगतना पड़ता है। ऐसे में नालों को अतिक्रमण मुक्त कर सुचारु जल निकासी सुनिश्चित करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
नगर परिषद के अधिकारियों ने शहरवासियों से भी सहयोग की अपील की है। उनका कहना है कि यदि किसी क्षेत्र में नाले पर अतिक्रमण किया गया है या नाले की सफाई नहीं हो पा रही है, तो इसकी सूचना तुरंत नगर परिषद को दें। सूचना मिलते ही संबंधित स्थान का निरीक्षण कर नाले की सफाई और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शिकायत करने वाले व्यक्ति को किसी प्रकार से डरने या अपनी पहचान उजागर होने की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। शिकायतकर्ता की जानकारी गोपनीय रखी जाएगी और संबंधित स्थान पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
नगर परिषद का कहना है कि बरसात के मौसम को देखते हुए शहर के सभी प्रमुख नालों की सफाई और अतिक्रमण हटाने का अभियान लगातार जारी रहेगा। परिषद का उद्देश्य जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाना और बरसात के दौरान शहरवासियों को जलभराव की समस्या से राहत दिलाना है। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि नालों पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।