फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Accused on police remand in case of killing three peacocks

Palwal News: तीन मोरों को मारने के मामले में आरोपी पुलिस रिमांड पर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jan 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
Accused on police remand in case of killing three peacocks
अन्य आरोपियों की तलाश जारी, मेवात में मोर के मांस के लिए करते हैं शिकार
विज्ञापन

फायरिंग की सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने आरोपियों को पकड़ने का किया था प्रयास

संवाद न्यूज एजेंसी

हथीन। समीपवर्ती गांव जैनपुर के जंगल में तीन मोरों का शिकार व मारने के मामले में मुख्य आरोपी अनीश को मंडकौला चौकी पुलिस ने गिरफ्तार कर स्थानीय अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। वहीं, अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। मंडकौला पुलिस चौकी प्रभारी सचिन कुमार ने बताया कि रिमांड के दौरान अनीश से तीन नामजद आरोपियों शराफत, नदीम और परवेज सहित अन्य के बारे में पूछताछ की जाएगी। इनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

रविवार सुबह गांव जैनपुर में फायरिंग की सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया। आरोपी तीन मरे हुए मोर छोड़कर भागने लगे, लेकिन ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए अनीश को मौके पर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। वन्य प्राणी विभाग के इंस्पेक्टर हंसराज के बयान पर आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम और राष्ट्रीय पक्षी संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


कानूनी प्रावधान
एडवोकेट नरेश शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय पक्षी मोर को मारने के मामले में तीन से सात साल की सजा का प्रावधान है। मेवात क्षेत्र में मोरों का शिकार मुख्य रूप से उनके मांस के लिए किया जाता है मोर को मारने जैसी घटनाओं पर नियंत्रण के लिए सख्त कानूनों के साथ जागरूकता अभियान चलाने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed