फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Accused of harassing two married women for dowry

दो विवाहिताओं को दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप

Thu, 27 May 2021 11:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Accused of harassing two married women for dowry
पलवल। शादी में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर अलग-अलग जगह से दो विवाहिताओं को प्रताड़ित कर जान से मारने की धमकी देकर घर से निकालने के मामले प्रकाश में आए हैं। वहीं एक पीड़िता ने पति पर यौन-शोषण करने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िताओं की शिकायतों पर ससुराल पक्ष के सात नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस प्रवक्ता संजय काद्यान के अनुसार गांव थंथरी निवासी कृष्णा ने चांदहट थाना पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है कि मेरी शादी सोनीपत जिले के कलेना निवासी रवि उर्फ रविंद्र के साथ हुई थी। शादी में मायके पक्ष ने यथा संभव दान-दहेज भी दिया था। लेकिन ससुराल पक्ष के लोग उस दहेज से संतुष्ट नहीं हुए और शादी के बाद से ही अधिक दहेज लाने के लिए प्रताड़ित करने लगे। दहेज लाने में अमसर्थता जताने पर पीड़िता को पति, देवर बीरू व सा शीला ने मारपीट कर व जान से मारने की धमकी देकर घर से निकाल दिया और दहेज लाने पर ही वापस आने को कह दिया। इसी प्रकार एक पीड़िता ने कैंप थाना पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है कि दहेज के लिए प्रताड़ित कर उसे पति, सास, ससुर व ननंद ने घर से निकाल दिया। वहीं पीड़िता का आरोप है कि पति अप्राकृतिक संबंध भी बनाता है। पुलिस ने पीड़िताओं की शिकायतों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed