फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Accused of demanding a ransom of 5 crore.

Palwal News: पांच करोड़ की फिरौती मांगने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Accused of demanding a ransom of 5 crore.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जाहिद हुसैन ने पुलिस को शिकायत देकर पांच करोड़ रुपये की फिरौती मांगने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। शिकायत के अनुसार, 27 सितंबर की रात करीब 8:18 बजे उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को गोदारा गैंग और लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताते हुए दो दिन के अंदर पांच करोड़ रुपये देने की मांग की। आरोपी ने कहा कि उसके पास जाहिद और उनके परिवार की पूरी जानकारी है। शिकायतकर्ता के अनुसार करीब पांच मिनट बाद दोबारा फोन कर धमकी दी गई और रुपये नहीं देने पर गंभीर अंजाम भुगतने की बात कही गई। जाहिद ने परिवार की सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शिकायत थाना शहर नूंह में प्राथमिकी दर्ज की है।


जांच अधिकारी बलबीर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। धमकी देने वाले मोबाइल नंबर और कॉल से जुड़े तथ्यों की जांच कर आरोपी तक पहुंचने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed