{"_id":"6a591df83af161b0f80638ba","slug":"accused-arrested-in-gang-rape-case-palwal-news-c-25-1-mwt1001-113698-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: सामूहिक दुष्कर्म में आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: सामूहिक दुष्कर्म में आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
पुन्हाना। बिछौर थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग किए जाने से जुड़े आत्महत्या मामले में पुलिस ने दूसरे मुख्य आरोपी शाहरूख को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में अब तक छह आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि तीन आरोपी अभी भी फरार हैं। पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।
जानकारी के अनुसार करीब दो माह पूर्व बिछौर थाना क्षेत्र की एक युवती ने कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म और आरोपियों द्वारा वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किए जाने से परेशान होकर आत्महत्या कर ली थी। युवती के पिता की शिकायत पर बिछौर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।
मृतका के परिजनों ने पुलिस पर कार्रवाई में ढिलाई बरतने का आरोप लगाया था। आरोपियों की गिरफ्तारी में देरी से नाराज परिजन कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री से भी मिले थे। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच और सभी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग उठाई थी। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी और मामले की जांच सीआईए पुन्हाना को सौंप दी गई।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार आरोपी शाहरूख को उटावड़ क्षेत्र के पास से गिरफ्तार किया गया। गुरुवार को उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से सात दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि फरार चल रहे तीन अन्य आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है।