{"_id":"68efdc6b7acf6fb19706c624","slug":"accused-absconding-for-3-years-arrested-in-illegal-soil-mining-case-palwal-news-c-24-1-gr11004-118561-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: अवैध मिट्टी खनन के मामले में 3 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: अवैध मिट्टी खनन के मामले में 3 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार
Wed, 15 Oct 2025 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
Updated Wed, 15 Oct 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
खनन विभाग के कर्मचारियों पर हमला करने का भी आरोप, जेसीबी मशीन छीनकर भागा था आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
होडल। टीम ने वर्ष 2021 में खनन विभाग के कर्मचारियों पर हमला करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने और अवैध रूप से मिट्टी खनन करने के मामले में मुख्य आरोपी इरफान को गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच होडल प्रभारी निरीक्षक जगमिंदर सिंह ने बताया कि 21 सितंबर 2021 को खनन निरीक्षक निर्मला शर्मा ने मुंडकटी थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि वह अपनी टीम के साथ बंचारी क्षेत्र में नियमित निरीक्षण पर गई थीं। निरीक्षण के दौरान कुछ ट्रैक्टर-ट्रॉली अवैध रूप से मिट्टी लादकर ले जाते दिखाई दिए। जब टीम ने उनका पीछा किया तो एक जेसीबी मशीन भी नजर आई।
सरकारी गाड़ी देखकर जेसीबी चालक मशीन को भगाने लगा, जिसे टीम ने पीछा कर रोक लिया। इसी बीच कई लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और चालक के साथ बैठे विभाग के कर्मचारी राजू को धक्का देकर नीचे गिरा दिया। भीड़ ने खनन कर्मचारियों से बदसलूकी की और मौके से मशीन लेकर फरार हो गई। जांच में पता चला कि मशीन सराय खटेला निवासी ताहीर की थी और घटना के समय इरफान उसे चला रहा था। क्राइम ब्रांच प्रभारी ने बताया कि लगातार जांच और तकनीकी सबूतों के आधार पर पुलिस टीम ने 14 अक्तूबर 2025 को मुख्य आरोपी चालक इरफान को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ में महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। उसे अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि इस मामले से जुड़े किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।